Cold And Flu Prevention: सर्दी और जुकाम, जिन्हें हम आम तौर पर एक सामान्य बीमारी मानते हैं, हमारी दिनचर्या की कुछ गलतियों के कारण बार-बार होते हैं। ये गलतियां हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करती हैं, जिससे हमारा शरीर वायरस और बैक्टीरिया के हमलों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाता है। अक्सर हम सोचते हैं कि सर्दी-जुकाम सिर्फ मौसम बदलने के कारण होता है, लेकिन यह पूरा सच नहीं है।
Health Tips: इम्यूनिटी को कमजोर बनाती हैं आपकी ये चार गलतियां, सर्दी-जुकाम से रहना है दूर तो आज से ही छोड़ दें
Health Tips For Immunity:अक्सर कुछ लोगों को बार-बार सर्दी-जुकाम होता है। यह सिर्फ एक संयोग नहीं है, बल्कि आपकी दिनचर्या की कुछ गलत आदतों का नतीजा हो सकता है। आइए इस लेख में ऐसी ही कुछ गलत आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं, जिनसे आपको बचना चाहिए।
साफ-सफाई न रखना
हाथों को नियमित रूप से न धुलना सर्दी और जुकाम के वायरस को फैलने से रोकने का सबसे आसान तरीका है। हम दिन भर में कई सतहों (दरवाजे के हैंडल, डेस्क) को छूते हैं, जहां वायरस मौजूद हो सकते हैं। बिना हाथ धोए चेहरे, नाक या मुंह को छूने से वायरस आसानी से शरीर में प्रवेश कर जाता है। इसलिए साबुन और पानी से नियमित रूप से हाथ धोना बेहद जरूरी है।
ये भी पढ़ें- Bedsores: किन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है बेड सोर का खतरा? जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय
पर्याप्त नींद न लेना
नींद की कमी हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को सीधे तौर पर प्रभावित करती है। जब हम पर्याप्त नहीं सोते, तो शरीर में साइटोकिन्स नामक प्रोटीन का उत्पादन कम हो जाता है, जो संक्रमण से लड़ने के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। हर रात 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेने से हमारा शरीर खुद को ठीक कर पाता है और बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार रहता है।
ये भी पढ़ें- Gut Health: पेट से जुड़ी रोज की दिक्कतें आसानी से हो जाएंगी दूर, आंतों के डॉक्टर ने बताए इसके कारगर उपाय
अनहेल्दी डाइट जैसे ज्यादा मीठा, प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड का सेवन, हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है। विटामिन और खनिजों की कमी शरीर को कमजोर बनाती है। अपनी डाइट में विटामिन सी (खट्टे फल), जिंक (नट्स) और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों को शामिल करें।
लंबे समय तक रहने वाला तनाव शरीर में कोर्टिसोल नामक हार्मोन के स्तर बढ़ाता है, जिससे हमारा इम्यूनिटी सिस्टम प्रभावित होता है। तनाव के कारण शरीर संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील होने लगता है। ऐसे में आप तनाव को दूर करने के लिए योग, ध्यान या व्यायाम जैसी गतिविधियां अपना सकते हैं, जो तनाव को कम करने महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।