फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: भीगा हुआ चना शरीर को बनाता है ताकतवर, साथ में खाएंगे ये एक चीज तो मिलेंगे और भी फायदे

Wed, 01 Sep 2021 08:17 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 01 Sep 2021 08:17 AM IST
विज्ञापन
health tips amazing benefits eating gram or chana with jaggery
भीगा हुआ चना शरीर को बनाता है ताकतवर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


चने को सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। इसे प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। रोजाना इसके सेवन से शरीर में कभी भी प्रोटीन की कमी नहीं होगी। प्रोटीन के अलावा चना कार्बोहाइड्रेट, फैट, फाइबर और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। यह शरीर को स्वस्थ और ताकतवर तो बनाता ही है, साथ ही कई तरह की बीमारियों को भी दूर करने में मदद करता है। यह दिमाग को तेज करने में भी मदद करता है और त्वचा और बालों के लिए भी इसे फायदेमंद माना जाता है। यूं तो चना खाने के कई तरीके हैं, कुछ लोग इसे भूनकर खाना पसंद करते हैं तो कुछ उबालकर, तलकर या सब्जी के रूप में, लेकिन भीगे हुए या अंकुरित चने को ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर भीगे हुए चने के साथ गुड़ का भी सेवन किया जाए तो जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं। 

health tips amazing benefits eating gram or chana with jaggery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर किसी के शरीर में आयरन या हीमोग्लोबिन की कमी हो, तो उसे चने का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि यह आयरन से भरपूर होता है। गुड़ में भी आयरन प्रचुर मात्रा में होता है, जिससे एनीमिया की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। 

health tips amazing benefits eating gram or chana with jaggery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इम्यूनिटी बढ़ाने में मिलती है मदद 

  • भीगे हुए चने के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ाने और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिलती है। गुड़ के भी यही फायदे हैं। गुड़ भी प्रतिरक्षा तंत्र को बढ़ावा देता है और तरह-तरह की बीमारियों को रोकने में मदद करता है। इसलिए कई लोग चना और गुड़, दोनों का एक साथ सेवन करते हैं, ताकि फायदे भी दोगुने हो जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
health tips amazing benefits eating gram or chana with jaggery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पेट के लिए भी फायदेमंद होता है भीगा चना 

  • भीगे हुए चने को पेट के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें फाइबर अच्छी खासी मात्रा में होता है। नियमित रूप से इसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याओं, जैसे कब्ज आदि को दूर करने में मदद मिलती है और पाचन तंत्र ठीक रहता है। गुड़ खाने से भी पाचन में सुधार होता है। ऐसे में दोनों का एक साथ सेवन दोगुने फायदे दे सकता है। 
विज्ञापन
health tips amazing benefits eating gram or chana with jaggery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

भीगा चना और गुड़ खाने का सही समय और तरीका 

  • सुबह खाली पेट भीगे हुए चने का सेवन सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होता है। सबसे पहले तो मुट्ठी भर चने को एक गिलास पानी में डालकर रातभर भीगने के लिए रख दें। सुबह उठकर चने को पानी से निकाल लें और उसके साथ गुड़ मिलाकर खाएं। ध्यान रहे कि भीगा हुआ चना और गुड़, दोनों ही चीजों को अच्छी तरह चबाकर खाना है, जिससे पाचन में दिक्कत न हो। 

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed