फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: डायबिटीज हो या कैंसर, इस एक फल का रोजाना सेवन कई गंभीर बीमारियों में है फायदेमंद

Tue, 31 Aug 2021 06:54 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 31 Aug 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
why an apple a day is good for you, know the benefits of apple
रोजाना खाइए फल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

खराब जीवनशैली और खान-पान में गड़बड़ी के कारण कम उम्र में ही लोग कई सारी गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। डॉक्टर कहते हैं, आज के दो दशक पहले जो बीमारियां आमतौर पर बुजुर्गों को हुआ करती थीं, वह अब युवाओं में भी बहुत अधिक देखी जा रही हैं। डायबिटीज, हड्डियों में कमजोरी, थकान और आंखों की कई सारी दिक्कतें तेजी से युवाओं को अपना शिकार बना रही हैं। डायबिटीज और हृदय रोग जैसी बीमारियां तो दीर्घकालिक भी हो सकती है, जिसके लिए आपको लंबे समय तक इलाज की आवश्यकता हो सकती है।


स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, समय के साथ हमारे खान-पान की आदतों में काफी बदलाव आ गया है। इसके साथ लोगों में बढ़ रही शारीरिक निष्क्रियता भी कई तरह के रोगों के खतरे को बढ़ा रही है। अगर हम अपनी जीवनशैली में बदलाव कर लें, तो इन दिक्कतों से बचा जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को अपने आहार में फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। फलों में मौजूद गुण और पोषक तत्व न सिर्फ शरीर को अंदर से मजबूती देते हैं, साथ ही यह कई सारी बीमारियों से भी हमें सुरक्षित रख सकते हैं। आइए आगे की स्लाइ़डों में हम ऐसे ही एक फल के बारे में जानते हैं, जिसका नियमित रूप से सेवन करना कई तरह की समस्या से छुटकारा दिला सकता है।

why an apple a day is good for you, know the benefits of apple
रोजाना कीजिए सेब का सेवन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

सेब खाने के फायदे
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हम सभी बचपन से सुनते आ रहे हैं, रोजाना एक सेब का सेवन करना हमें डॉक्टरों से दूर रखने में सहायक हो सकता है। वास्तव में सेब बड़ा ही गुणकारी फल होता है, जिसका सेवन करना सेहत के लिए अत्यधिक फायदेमंद माना जाता है। कई तरह के फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर सेब का सेवन करने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। सेब में पाए जाने वाले पोषक तत्व, कैंसर और मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षा दे सकते हैं। आइए सेब खाने से सेहत को होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।

why an apple a day is good for you, know the benefits of apple
कैंसर के खतरे को कम कर सकता है सेब (सांकेतिक) - फोटो : Pixabay

कैंसर के खतरे को कम कर सकता है सेब
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सेब में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट, शरीर को कैंसर रोगों से सुरक्षा दे सकते हैं। एंटीऑक्सिडेंट का सेवन ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर देता है जो शरीर में कैंसर को विकसित कर सकती हैं। साल 2016 के अध्ययनों के निष्कर्ष के आधार पर वैज्ञानिकों ने बताया कि रोजाना सेब का सेवन करने वालों में फेफड़ों, स्तन और कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा कम हो सकता है। एक अन्य अध्ययन में वैज्ञानिकों का कहना है कि सेब में मौजूद फाइबर पेट के कैंसर को भी कम करने में मददगार हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
why an apple a day is good for you, know the benefits of apple
मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है सेब का रोजाना सेवन
अक्सर डायबिटीज रोगियों के लिए फलों का चयन करना कठिन हो जाता है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ऐसे रोगियों के लिए सेब का सेवन करना अत्यधिक फायदेमंद हो सकता है। अध्ययनों से भी पता चलता है कि रोजाना सेब का सेवन करने वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है। साल 2013 में किए गए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि जो लोग सेब के जूस का सेवन करते हैं उनमें टाइप-2 मधुमेह का खतरा अन्य लोगों को मुकाबले सात फीसदी तक कम हो सकता है। 

विज्ञापन
why an apple a day is good for you, know the benefits of apple
हृदय को स्वस्थ रखता है सेब (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

हृदय रोगों में भी है लाभदायक
डायबिटीज और कैंसर के साथ सेब का सेवन हृदय रोगों में भी काफी फायदेमंद माना जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक सेब में पाया जाने वाला फाइबर, रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है, कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाने से हृदय रोगों का खतरा अधिक हो सकता है। इसके अलावा सेब के छिलके में पाया जाने वाला पॉलीफेनोल्स नामक एंटीऑक्सीडेंट हृदय रोगों में काफी फायदेमंद माना जाता है। हृदय रोगों के खतरे को कम करने के लिए सभी लोगों को बिना छिलका उतारे सेब का सेवन करना चाहिए।


--------------------
नोट:
यह लेख तमाम जर्नल्स में प्रकाशित अध्ययनों के आधार पर तैयार तैयार किया गया है। संबंधित अध्ययन संलग्न हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed