फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत के लिए 'रामबाण' होता है इन पांच तरह के तेलों का उपयोग, मिलते हैं गजब के फायदे

Tue, 21 Sep 2021 12:45 PM IST
Swati sharma स्वाति शैवाल
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:45 PM IST
विज्ञापन
Health tips 5 best oils for massage in hindi
मालिश के लिए बेस्ट हैं ये 5 तेल - फोटो : iStock

पारंपरिक भारतीय तौर तरीकों में अक्सर स्वास्थ्य से जुड़ी चीजें भी शामिल होती हैं। मालिश को हमारे यहां बचपन से शरीर के साथ-साथ मन को भी स्वस्थ रखने का तरीका माना जाता है। हमारे यहां शिशु के जन्म के बाद से ही उसकी नियमित मसाज या मालिश की जाती है। बड़ों के लिए भी मालिश को बहुत लाभकारी माना जाता है। शरीर में ब्लड सर्क्युलेशन यानी रक्त संचरण को दुरुस्त बनाए रखने में मालिश बहुत मदद करती है। साथ ही यह त्वचा को नम बनाने में मॉइश्चराइजर का काम करती है। इसके अलावा आयुर्वेद या प्राकृतिक चिकित्सा में भी मालिश का महत्व बहुत है। इसे कई रोगों में राहत देने वाला तरीका माना जाता है। हालांकि मालिश के लिए कौन सा तेल उपयोग में लाना है, इसको लेकर सबकी अपनी मान्यताएं होती हैं, लेकिन विशेषज्ञ कुछ तेलों को मुख्यतौर पर मालिश के लिहाज से बहुत फायदेमंद मानते हैं। जानिए ऐसे ही पांच तेलों के बारे में... 

Health tips 5 best oils for massage in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मालिश के लिए तेलों को जानने से पहले कुछ और बातें ध्यान में जरूर रखें। ये हैं-

  • यदि किसी प्रकार की एलर्जी हो तो मालिश से पहले विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें
  • मालिश हमेशा उम्र और शरीरिक अवस्था को ध्यान में रखकर करें
  • यदि हो सके तो तेल को गुनगुना करके उपयोग में लाएं 
  • प्रोफेशनल मालिश करने वालों को अनुभव होता है तेज और सख्त हाथों से मालिश करने का। यदि आप घर पर मालिश कर रहे हैं तो हल्के हाथों से ही मालिश करें
  • खासतौर पर पीठ पर और रीढ़ की हड्डी के पास मालिश करते समय ध्यान रखें कि आप बेवजह दबाव न डालें
  • मालिश के तुरंत बाद नहाने से बचें। कम से कम 10 मिनट का अंतर रखें
  • मालिश करने से पहले और मालिश के बाद कम से कम आधा घंटा कुछ भी खाने से बचें
  • तेल अपनी स्किन टाइप के अनुसार चुनें
Health tips 5 best oils for massage in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नारियल का तेल

  • एक ऐसा तेल जो सदाबहार है और जिसे आमतौर पर सबसे ज्यादा उपयोग में लाया जाता है। बालों में लगाने और खाने में उपयोग में लाने (ये अलग तरीके से बनाया जाता है और लगाने वाले तेल से अलग होता है) के साथ ही इसे मालिश के लिए भी उपयोग में लाया जाता है। बच्चों और बड़ों दोनों के लिए नारियल तेल बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन-ई से भरपूर यह तेल कई त्वचा रोगों को ठीक रखने की शक्ति रखता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसलिए कई बार खरोंच या चोट पर भी इसे लगाने की सलाह दी जाती है। ये शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। इसके साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो त्वचा की रिपेयरिंग के साथ त्वचा पर होने वाले उम्र के असर को भी कम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips 5 best oils for massage in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सरसों का तेल

  • इस तेल का उपयोग भी भारतीय घरों में सालों से किया जा रहा है। हालांकि सरसों का तेल थोड़ा भारी यानी चिपचिपा हो सकता है, लेकिन गुनगुना करके उपयोग में लाने और मालिश के बाद नहा लेने पर इसकी चिपचिपाहट कम हो जाती है। वैसे भी मालिश के दौरान तेल को त्वचा सोख लेती है। सरसों अपने गुणों के कारण सर्दियों में खासतौर पर बहुत लाभकारी सिद्ध होता है। यह शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। इसमें ओमेगा थ्री फैटी एसिड्स का एक प्रकार होता है, जिसके कारण इसका उपयोग बदन दर्द कम करने में और सूजन कम करने में मदद करता है। इसके अलावा यह त्वचा को संक्रमण से बचाने, फटी एड़ियों को ठीक करने, त्वचा की चमक बरकरार रखने में सहायक होता है।
विज्ञापन
Health tips 5 best oils for massage in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जैतून का तेल

  • इस तेल का उपयोग भी खासतौर पर बच्चों और गर्भवती/बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं की मालिश के लिए किया जाता है। इसे त्वचा पर गर्भावस्था के दौरान आने वाले मार्क्स को ठीक करने में भी मददगार माना जाता है। ऑलिव ऑइल या जैतून के तेल में ओमेगा-3 व ओमेगा-6 फैटी एसिड्स के साथ ही लिनोलिक एसिड्स जैसे तत्व होते हैं, जो त्वचा को मजबूती प्रदान करते हैं।  इसमें विटामिन-ई और विटामिन-के सहित भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। अगर बच्चों की त्वचा रूखी या किसी प्रकार की समस्या से ग्रसित है तो ऑलिव ऑइल से मालिश करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें। बड़ों को भी यदि एक्जीमा जैसी कोई समस्या है तो ऑलिव ऑइल का प्रयोग करने से पहले सलाह जरूर लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed