{"_id":"69d739989b519ea06001690f","slug":"health-risk-after-the-age-of-30-years-old-30-ki-age-ke-bad-kaun-si-bimari-ho-sakti-hai-2026-04-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: 30 की उम्र के बाद मंडराने लगता है इन बीमारियों का खतरा, हो जाएं सतर्क","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सावधान: 30 की उम्र के बाद मंडराने लगता है इन बीमारियों का खतरा, हो जाएं सतर्क
Thu, 09 Apr 2026 11:46 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:46 AM IST
सार
Health Risk After The Age of 30: जो लोग अपनी हेल्थ को लेकर लापरवाही दिखाते हैं, उन्हें ये समझने की जरूरत है कि 30 की उम्र के बाद उनपर बीमारियों का खतरा मंडराता रहता है। इसके बारे में ही आज हम बात करेंगे।
विज्ञापन
30 की उम्र के बाद मंडराने लगता है इन बीमारियों का खतरा
- फोटो : अमर उजाला
Health Risk After The Age of 30 Years: 30 की उम्र के बाद शरीर में कई बदलाव होने लगते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। अक्सर लोग इस उम्र के बाद अपनी लाइफस्टाइल में सुधार की आवश्यकता को हल्के में लेते हैं, लेकिन विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि यही समय है जब बीमारियां तेजी से विकसित हो सकती हैं।
30 की उम्र के बाद मंडराने लगता है इन बीमारियों का खतरा
- फोटो : Freepik.com
ब्लड प्रेशर
- 30 की उम्र के बाद उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) का खतरा बढ़ जाता है।
- लंबे समय तक अनियंत्रित ब्लड प्रेशर हृदय रोग, स्ट्रोक और गुर्दे की बीमारी का कारण बन सकता है।
- ऐसे में समय पर चेकअप और जीवनशैली में बदलाव इसे नियंत्रित करने में मदद करता है।
30 की उम्र के बाद मंडराने लगता है इन बीमारियों का खतरा
- फोटो : UNICEF
डायबिटीज
- मेटाबोलिज्म की धीमी गति और गलत खानपान के कारण टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।
- नियमित ब्लड शुगर टेस्ट और संतुलित आहार से इस जोखिम को कम किया जा सकता है।
- इसलिए तीस की उम्र के बाद खाने-पीने का खास ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
30 की उम्र के बाद मंडराने लगता है इन बीमारियों का खतरा
- फोटो : Freepik.com
कोलेस्ट्रॉल लेवल
- LDL कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हृदय और रक्त वाहिकाओं में ब्लॉकेज का खतरा रहता है।
- इसे समय रहते नियंत्रित न किया जाए तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।
- तेल मसाले वाले खाने से सेवन से भी बचें।
विज्ञापन
30 की उम्र के बाद मंडराने लगता है इन बीमारियों का खतरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हड्डियों का स्वास्थ्य
- कैल्शियम और विटामिन D की कमी से हड्डियां कमजोर होती हैं।
- इसकी वजह से ही ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियां शुरू हो सकती हैं।
- ऐसे में नियमित सप्लीमेंट और सूर्य की रोशनी लाभकारी है।