फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: नए साल में प्रवेश के साथ लें 'स्वस्थ जीवन' का संकल्प, आज से ही दिनचर्या में शामिल करें ये आदतें

Sun, 01 Jan 2023 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 01 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Health Resolutions for 2023, Healthy lifestyle to Follow This New Year
नए साल की करें स्वस्थ शुरुआत - फोटो : iStock

आज से हम सभी नए साल 2023 में प्रवेश कर रहे हैं। सभी देशवासियों को अमर उजाला परिवार की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नए साल में हम सभी को स्वस्थ जीवन के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। वैश्विक स्तर पर जिस प्रकार से कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, इससे बचाव के लिए शरीर को स्वस्थ रखना और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के उपाय करते रहना बहुत आवश्यक हो गया है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दुनियाभर में जितनी बीमारियां बढ़ रही हैं, उनमें से ज्यादातर के लिए लाइफस्टाइल की गड़बड़ी को प्रमुख कारण माना जा रहा है। तो क्यों न आज से ही हम सभी जीवनशैली में स्वस्थ बदलाव कर लें। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि लाइफस्टाइल के कुछ सामान्य से बदलाव न सिर्फ आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मददगार हो सकते हैं, साथ ही यह आपकी जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने में भी सहायक होंगे।

सभी उम्र के लोगों के लिए इन स्वस्थ बदलावों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज से ही दिनचर्या में ये चार महत्वपूर्ण बदलावों को जरूर से शामिल करें।

Health Resolutions for 2023, Healthy lifestyle to Follow This New Year
स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन जरूरी - फोटो : istock

फल-सब्जियों से भरपूर हो आहार

स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ आहार का सेवन करना सबसे आवश्यक माना जाता है। पौष्टिक आहार के सेवन की आदत बनाकर न सिर्फ आप शरीर के लिए आवश्यक ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही ये शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाकर संक्रमण और बीमारियों से बचाने में भी मददगार हैं। इसके लिए खूब सारे फल, सब्जियां, फलियां, नट और साबुत अनाज को दैनिक आहार का हिस्सा बनाएं। वयस्कों को प्रतिदिन आहार का कम से कम पांच भाग (400 ग्राम) फल और सब्जियां खानी चाहिए। 

Health Resolutions for 2023, Healthy lifestyle to Follow This New Year
नियमित योग-व्यायाम की बनाएं आदत - फोटो : Istock

नियमित व्यायाम जरूरी

स्वस्थ आहार के साथ नियमित व्यायाम का भी संकल्प लें। व्यायाम करने से मांसपेशियों-हड्डियों को मजबूती मिलती है। वयस्कों को सप्ताह में कम से कम 150 मिनट की मध्यम-तीव्रता वाली शारीरिक गतिविधि करनी चाहिए। नियमित व्यायाम की आदत शरीर में हार्मोन संतुलन और रक्त संचार को बनाए रखने और मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए जरूरी है। इस एक आदत से डायबिटीज-हृदय रोग के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Resolutions for 2023, Healthy lifestyle to Follow This New Year
अच्छी नींद लेने की बनाएं आदत - फोटो : istock

रोजाना लें पर्याप्त नींद

इस साल सभी लोगों को नींद की गुणवत्ता को सुधारने के लिए प्रयास करने का संकल्प लेना चाहिए। नींद पूरी न होने से इंसुलिन प्रतिरोध, वजन, इम्युनिटी और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर हो सकता है। शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार से फिट रहने के लिए सभी लोगों को रात में कम से कम 6-8 घंटे की निर्बाध नींद जरूर लेनी चाहिए। अध्ययनों में नींद पूरी न होने की स्थिति को कई गंभीर बीमारियों का कारक माना गया है।

विज्ञापन
Health Resolutions for 2023, Healthy lifestyle to Follow This New Year
ज्यादा देर तक बैठे रहना हानिकारक - फोटो : istock

ज्यादा देर बैठने और स्क्रीन टाइम दोनों को कम करें

जिन लोगों के दिन का अधिकतम समय बैठे-बैठे बीत जाता है, उनमें शारीरिक निष्क्रियता के कारण कई प्रकार की बीमारियों का जोखिम काफी बढ़ जाता है। इसके अलावा मोबाइल-कंप्यूटर पर अधिक समय बिताने को भी काफी नुकसानदायक माना जाता है। यह दोनों स्थितियां मधुमेह, हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ाने वाली हो सकती हैं। एक ही स्थान पर ज्यादा समय तक बैठने से बचें और स्क्रीन टाइम को कम करने का प्रयास करें।



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed