कहा जाता है कि स्वस्थ रहने के लिए फलों का सेवन बहुत ही जरूरी होता है, चाहे वो सेब, संतरा, केला, अनार हो या कोई और फल। ऐसे ही फलों में रास्पबेरी का नाम भी शामिल है, जिसे 'रसभरी' भी कहा जाता है। यह एक बारहमासी फल है, जो स्वाद में लाजवाब होता है। इस फल में फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा यह विटामिन-बी, विटामिन-सी, मैंगनीज, फोलिक एसिड, तांबा और आयरन का भी अच्छा स्रोत है। रास्पबेरी की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें लगभग सभी फलों से अधिक एंटीऑंक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। आइए जानते हैं इस फल के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...
{"_id":"601d1a7f8ebc3e70040e6773","slug":"health-benefits-of-raspberry-fruit-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वजन कम करने से लेकर आंखों को स्वस्थ रखने तक, इस फल के सेवन से मिलते हैं अनेक फायदे","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
वजन कम करने से लेकर आंखों को स्वस्थ रखने तक, इस फल के सेवन से मिलते हैं अनेक फायदे
Fri, 05 Feb 2021 03:47 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 05 Feb 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
रास्पबेरी फल के फायदे
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
वजन कम करने में है कारगर
- चूंकि इस फल में फाइबर और मैंगनीज उच्च मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए इसे वजन घटाने में कारगर माना जाता है। अगर आप अपना वजन कम करने के लिए एक स्वादिष्ट और प्रभावी तरीका ढूंढ रहे हैं, तो रास्पबेरी आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आंखों को रखता है स्वस्थ
- स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करने वाली एक वेबसाइट (myupchar.com) के मुताबिक, रास्पबेरी को आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यह आंखों की रोशनी को प्रभावित करने वाली समस्या मैक्यूलर डिजनरेशन के लिए बेहतर उपायों में से एक हो सकता है। इसलिए अगर आप अपनी आंखों को स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं तो नियमित रूप से इस फल का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
प्रतिरक्षा तंत्र को बनाता है मजबूत
- रास्पबेरी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रतिरक्षा तंत्र को भी मजबूत बनाने में कारगर है। दरअसल, इसमें ऐसा प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है, जिससे बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हृदय के लिए भी उपयोगी है यह फल
- रास्पबेरी के नियमित रूप से सेवन से हृदय रोग का खतरा कम हो सकता है। दरअसल, इसमें एंथोसायनिन अच्छी खासी मात्रा में पाया जाता है, जो हृदय रोग से संबंधित क्षति और सूजन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।