Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
शहतूत तो आपने खाया ही होगा? यह अपने खास स्वाद के लिए जाना जाता है, यानी यह मीठा और तीखे स्वाद से भरपूर होता है। इसका वैज्ञानिक नाम मोरस अल्बा है। शहतूत का फल लाल, काले और नीले रंग में पाया जाता है, लेकिन काले शहतूत का स्वाद सबसे अच्छा माना जाता है। वैसे इसकी ज्यादातर किस्मों का इस्तेमाल शर्बत, जैम, जेली, पाइज, चाय आदि बनाने का किया जाता है, लेकिन लोग इसे कच्चा खाना भी खूब पसंद करते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। शहतूत विटामिन-सी, के, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस से भरपूर होता है। साथ ही इसमें फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट भी होते हैं। यानी कुल मिलाकर शहतूत खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...
{"_id":"60d947ed8ebc3ecbe45c2eab","slug":"health-benefits-of-mulberry-fruit-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वाद भी-सेहत भी: शहतूत खाने के सात जबरदस्त फायदे, इन बीमारियों से करता है बचाव","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
स्वाद भी-सेहत भी: शहतूत खाने के सात जबरदस्त फायदे, इन बीमारियों से करता है बचाव
Mon, 28 Jun 2021 09:31 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 28 Jun 2021 09:31 AM IST
विज्ञापन
शहतूत के फायदे
- फोटो : Pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
पाचन में करता है सुधार
- शहतूत में फाइबर होता है जो पाचन स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करता है। नियमित रूप से इसके सेवन से कब्ज और ऐंठन की समस्या भी कम होती है। इसके अलावा शहतूत में पाए जाने वाले गुण शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को भी बढ़ावा देते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
रक्तचाप को करता है नियंत्रित
- शहतूत के नियमित सेवन से रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसमें पाया जाने वाला गुण रक्त वाहिकाओं को आराम पहुंचाता है और खून के थक्के बनने, स्ट्रोक या हार्ट अटैक जैसी बीमारियों की संभावना को कम कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बढ़ाता है इम्यूनिटी
- शहतूत में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसे किसी भी बीमारी या बाहरी तत्वों के खिलाफ एक शक्तिशाली रक्षात्मक हथियार माना जाता है। नियमित रूप से इसके सेवन से इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती मिलती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
हड्डियों के लिए भी है फायदेमंद
- शहतूत में विटामिन-के, कैल्शियम के साथ ही फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों के ऊतकों के निर्माण और रखरखाव के लिए लाभकारी हो सकते हैं। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से संबंधित विकारों को रोकने में महत्वपूर्ण होता है।