फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में जरूर करें गुड़ का सेवन, ये फायदे आपको कर देंगे हैरान

Mon, 09 Nov 2020 09:44 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 09 Nov 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
Health benefits of Jaggery in winter season
गुड़ के फायदे - फोटो : Facebook/Ashutosh Kumar Singh

गुड़ को चीनी का एक स्वस्थ विकल्प माना जाता है। इसीलिए इसे 'सुपरफूड स्वीटनर' भी कहा जाता है। वैसे तो चीनी या गुड़ दोनों में ही समान मात्रा में कैलोरी पाई जाती है, लेकिन गुड़ में शरीर के लिए कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। इसमें आयरन भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे एनीमिया की समस्या दूर करने में मदद मिलती है। गुड़ का सेवन सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। कई लोग खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ खाना पसंद करते हैं। दरअसल, इससे पाचन में सुधार होता है। चूंकि इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में... 

Health benefits of Jaggery in winter season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आंखों के लिए फायदेमंद है गुड़ का सेवन 

  • कमजोर आंखों के लिए गुड़ किसी दवा से कम नहीं है। यह आंखों की रोशनी को तेजी से बढ़ाता है। अगर आपको आंखों की कमजोरी की समस्या है तो नियमित रूप से गुड़ का सेवन करें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। 
Health benefits of Jaggery in winter season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दिल के लिए भी अच्छा है गुड़ 

  • गुड़ का सेवन दिल के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यह खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारी होने का खतरा बहुत कम हो जाता है। इसके अलावा यह रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। इसलिए नियमित रूप से आपको गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of Jaggery in winter season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गैस या एसिडिटी की समस्या को गुड़ करता है दूर 

  • गुड़ का सेवन पेट संबंधी समस्याओं में भी फायदेमंद होता है। अगर आप गैस या एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं तो खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ जरूर खाएं। इससे ये समस्याएं खत्म हो सकती हैं। 
विज्ञापन
Health benefits of Jaggery in winter season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रक्तचाप को करता है नियंत्रित 

  • गुड़ एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है, जो रक्तचाप यानी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करती है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए। यह रक्तचाप का सामान्य स्तर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed