फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक फल अनगिनत फायदे: कोरोना से लड़ने में देगा फौलाद सी ताकत, गजब बढ़ेगी इम्यूनिटी

Sat, 01 May 2021 08:29 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 01 May 2021 08:29 AM IST
विज्ञापन
Health benefits of Fig in hindi superfood anjeer ke fayde
अंजीर के फायदे - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


क्या आपने कभी अंजीर फल खाया है? इसे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। अंजीर को दुनियाभर में उसके औषधीय गुणों और खाने का स्वाद बढ़ाने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। यह विटामिन-ए, बी, सी, के और कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक, कॉपर और मैंगनीज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह बहुत ही रसीला और गुदेदार फल होता है। आइए जानते हैं अंजीर के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में... 

Health benefits of Fig in hindi superfood anjeer ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

घटाता है वजन 

  • अंजीर को वजन घटाने में सहायक माना जाता है। इसीलिए विशेषज्ञ खासकर मोटे लोगों को इसके सेवन की सलाह देते हैं। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि अंजीर का सेवन अधिक मात्रा में न करें, क्योंकि यह वजन को बढ़ा भी सकता है। 
Health benefits of Fig in hindi superfood anjeer ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कब्ज से दिलाता है राहत 

  • अंजीर को पेट के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे कब्ज में राहत मिलती है। यह पाचन शक्ति में सुधार करके पेट संबंधी समस्याओं को दूर भगाता है। इसके नियमित सेवन से डायरिया से भी बचा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of Fig in hindi superfood anjeer ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हड्डियों को बनाता है मजबूत 

  • अंजीर को हड्डियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी होते हैं। नियमित रूप से इसके सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस जैसे हड्डियों के विकार से भी बचाव होता है। 
विज्ञापन
Health benefits of Fig in hindi superfood anjeer ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

घटाता है उच्च रक्तचाप 

  • नियमित रूप से अगर अंजीर का सेवन किया जाए तो इससे रक्तचाप को कम करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो रक्तचाप के जोखिम को कम करने में मदद करता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed