फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत का रखें ख्याल: ये पांच काली चीजें देती हैं गजब के फायदे, कई बीमारियों का हैं 'रामबाण इलाज'

Wed, 16 Jun 2021 03:56 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 16 Jun 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
health benefits of black foods including blackberry fruit and black grapes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


आमतौर पर लोगों को हरी पत्तेदार सब्जियां और रंग-बिरंगे फलों को खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लेकिन क्या कभी आपने किसी को ये कहते सुना है कि काले खाद्य पदार्थों का सेवन करिए। शायद नहीं सुना होगा, लेकिन कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जो रंग में तो काले, पर बहुत ही फायदेमंद होते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि काले रंग की इन चीजों को अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। ये ऐसी चीजें हैं, जिनके सेवन से इम्यूनिटी को तो मजबूती मिलती ही है, साथ ही स्वास्थ्य संबंधी कई प्रकार की समस्याओं और बीमारियों से भी राहत दिला सकते हैं। इन चीजों में तरह-तरह के विटामिन से लेकर खनिज तत्व और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जानते हैं पोषक तत्वों से भरपूर पांच काले रंग के खाद्य पदार्थों के बारे में... 

health benefits of black foods including blackberry fruit and black grapes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ब्लैकबेरी 

  • यह एक स्वादिष्ट फल है जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिल सकती है। यह पाचन शक्ति बढ़ाता है, इम्यूनिटी को मजबूत करता है, हृदय को स्वस्थ रखता है और कैंसर से भी बचाव करता है। ब्लैकबेरी हड्डियों और आंखों के लिए फायदेमंद होता है। 
health benefits of black foods including blackberry fruit and black grapes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

काला अंगूर 

  • अगर आप काला अंगूर खाते हैं तो यह बहुत ही फायदेमंद होता है। इसका सेवन याददाश्त और दिमाग की गतिविधियों को बढ़ाता है और कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करता है। इसके अलावा काला अंगूर डायबिटीज और हृदय संबंधी रोगों से भी बचाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of black foods including blackberry fruit and black grapes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

काला तिल 

  • काले तिल में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, मैंगनीज, तांबा, जस्ता, फाइबर, थायमिन, विटामिन बी-6 फोलेट और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। यह हाइपरटेंशन को दूर करने और डायबिटीज को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। इसके औषधीय गुण कैंसर से भी बचाव करने में सक्षम हैं। यह पाचन को भी बेहतर बनाता है और हड्डियों को भी मजबूत रखता है।
विज्ञापन
health benefits of black foods including blackberry fruit and black grapes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अंजीर 

  • अंजीर को उसके औषधीय और खाने का स्वाद बढ़ाने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। आप किसी भी इसे हल्के आहार के रूप में ले सकते हैं। यह पेट और हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। अंजीर को वजन घटाने और कोलेस्ट्रॉल कम करने लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा यह उच्च रक्तचाप को घटाता है और हृदय रोग से भी बचाव करता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed