Types Of Headache: सिरदर्द एक बेहद आम समस्या है, जिससे लगभग हर कोई कभी न कभी जूझता है। हर सिरदर्द अपने आप में अलग होता है। उसके कारण, लक्षण और गंभीरता अलग-अलग हो सकते हैं, और वे विभिन्न स्वास्थ्य स्थितियों को दर्शाते हैं।
Types of Headache: हर सिरदर्द एक जैसा नहीं! अलग-अलग सिरदर्द के होते हैं अलग मायने
सिरदर्द एक बेहद आम समस्या है, जिसका अनुभव लगभग हर कोई कभी न कभी करता है। लेकिन यह समझना जरूरी है कि सभी सिरदर्द एक जैसे नहीं होते। असल में, सिरदर्द कई प्रकार के होते हैं, जिनमें से अधिकतर लोग कुछ ही सीमित प्रकार के सिरदर्द से अक्सर परेशान रहते हैं। आइए इस लेख में उन्हीं प्रमुख प्रकारों और उनसे जुड़ी खास बातों के बारे में जानते हैं।
1. टेंशन सिरदर्द
टेंशन सिरदर्द सबसे आम प्रकार है, जो तनाव, थकान, या गलत मुद्रा में देर तक बैठे रहने के कारण होता है। यह सिर के दोनों तरफ या माथे पर हल्का से मध्यम दर्द पैदा करता है, जैसे कोई टाइट बैंड सिर को जकड़ रहा हो। यह तनाव, नींद की कमी, और डिहाइड्रेशन से ट्रिगर हो सकता है। ऐसी स्थिति में गहरी सांस लें, किसी शांत और खुले वातावरण में आराम करें, या पेपरमिंट तेल की मालिश करें। इन उपायों से सिरदर्द में आराम मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- Fitness: रोज दौड़ना या रस्सी कूदना! दोनों में कौन-सा है सेहत के लिए अधिक फायदेमंद?
2. हाइपरटेंशन सिरदर्द
हाई ब्लड प्रेशर के कारण होने वाला सिरदर्द अक्सर सिर के पीछे या पूरे सिर में कंपन जैसा दर्द पैदा करता है। यह सुबह के समय अधिक गंभीर हो सकता है और लेटने से कम हो जाता है। अनियंत्रित उच्च रक्तचाप नाजुक रक्त वाहिकाओं पर दबाव डालता है, जिससे यह दर्द होता है। अगर इसके साथ चक्कर, धुंधला दिखना या सीने में दर्द हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। इससे आराम पाने के लिए अपने ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने के उपायों पर काम करें।
ये भी पढ़ें- Drinking Water Tips: पानी पीने का ये तरीका वजन कम करने के लिए है फायदेमंद, आज से ही दिनचर्या में करें शामिल
3. माइग्रेन
माइग्रेन एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति है, जिसमें सिर के एक तरफ तेज धड़कता हुआ दर्द होता है। यह 4 से 72 घंटे तक रह सकता है और मतली, उल्टी जैसे लक्षणों के साथ होता है। माइग्रेन को तनाव, हार्मोनल बदलाव, कुछ खाद्य पदार्थ या नींद की कमी ट्रिगर कर सकती है। गंभीर मामलों में डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
ये भी पढ़ें- Fitness: रोज दौड़ना या रस्सी कूदना! दोनों में कौन-सा है सेहत के लिए अधिक फायदेमंद?
4. साइनस सिरदर्द
साइनस सिरदर्द साइनसाइटिस या मौसमी एलर्जी के कारण होता है, जब नाक के आसपास की गुहाएं सूज जाती हैं। यह माथे, आंखों और गालों के आसपास दबाव या दर्द का कारण बनता है। साइनस सिरदर्द आम तौर पर सुबह के समय होता है। इसके साथ नाक बंद होना, बुखार या चेहरे में सूजन जैसे लक्षण हो सकते हैं। गंभीर साइनस सिरदर्द में डॉक्टर एंटीबायोटिक्स की सलाह दे सकते हैं।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।