फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Drinking Water Tips: पानी पीने का ये तरीका वजन कम करने के लिए है फायदेमंद, आज से ही दिनचर्या में करें शामिल

Wed, 21 May 2025 04:09 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 21 May 2025 04:09 PM IST
सार

ठंडे पानी को लेकर हमारे समाज में एक आम धारणा है कि इससे हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाएगा। वास्तविकता इसके विपरीत है। आइए इस लेख में जानते हैं कि वजन कम करने के लिए पानी पीने का सही तरीका क्या है?

विज्ञापन
cold Water Drinking Tip to Include in Your Daily Routine for effective Weight Loss
ठंडा पानी पीने के फायदे - फोटो : freepik.com

Cold Water Drinking Tips: हमारे देश में बहुत से लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। कुछ लोग मोटापा कम करने के लिए कई तरह के उपाय भी कर रहे हैं। अगर आप भी मोटापा कम करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। गर्मी के दिनों में हम सभी डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पानी पीते हैं। अक्सर लोग गर्मी के दिनों में ठंडा पानी पीते हैं। ठंडे पानी को लेकर हमारे समाज में एक आम धारणा है कि इससे हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाएगा।



बता दें कि वास्तविकता इसके विपरीत है। जब आप ठंडा पानी पीते हैं, तो शरीर को उस पानी को अपने सामान्य तापमान तक गर्म करने के लिए थोड़ी अतिरिक्त ऊर्जा (कैलोरी) खर्च करनी पड़ती है। यह प्रक्रिया वास्तव में आपके मेटाबॉलिज्म को थोड़ा तेज कर देती है।

cold Water Drinking Tip to Include in Your Daily Routine for effective Weight Loss
डिहाइड्रेशन - फोटो : Freepik.com

'द जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म' में 2003 में प्रकाशित हुई एक स्टडी (अध्ययन) के अनुसार, 500 मिली ठंडा पानी पीने से मेटाबॉलिक रेट 30% तक बढ़ सकता है, जो एक घंटे से अधिक समय तक रहता है। यह छोटा-सा प्रभाव नियमित रूप से दोहराने पर कैलोरी बर्न को बढ़ाता है, जो वजन नियंत्रित करने में आपकी मदद कर सकता है।



ये भी पढ़ें- Fitness: रोज दौड़ना या रस्सी कूदना! दोनों में कौन-सा है सेहत के लिए अधिक फायदेमंद?
cold Water Drinking Tip to Include in Your Daily Routine for effective Weight Loss
पानी पीते रहना जरूरी - फोटो : Freepik.com

ठंडा पानी और थर्मोजेनेसिस का विज्ञान
जब आप ठंडा पानी पीते हैं, तो यह शरीर के आंतरिक तापमान को थोड़ा कम कर देता है। शरीर इसे सामान्य तापमान (लगभग 37°C) पर लाने के लिए अतिरिक्त ऊर्जा खर्च करता है। इस प्रक्रिया को थर्मोजेनेसिस कहते हैं, जिसमें शरीर गर्मी पैदा करने के लिए कैलोरी बर्न करता है।


ये भी पढ़ें- Heat Stroke: बढ़ती गर्मी के कारण हो सकती है बेहोशी और चक्कर आने जैसी समस्याएं, डॉक्टर से जानिए आप कैसे रहें सुरक्षित
 
विज्ञापन
विज्ञापन
cold Water Drinking Tip to Include in Your Daily Routine for effective Weight Loss
पानी पीते रहना जरूरी - फोटो : Freepik.com

वजन कम करने में ठंडे पानी के फायदे
ठंडा पानी पीना वजन घटाने का एक सरल और प्रभावी तरीका हो सकता है। ठंडा पानी मेटाबॉलिक रेट बढ़ाता है, जिससे शरीर अधिक कैलोरी बर्न करता है। भोजन से पहले एक गिलास ठंडा पानी पीने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप कम खाते हैं। पानी शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालता है, जो पाचन को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है।
 

विज्ञापन
cold Water Drinking Tip to Include in Your Daily Routine for effective Weight Loss
पानी पीते रहना जरूरी - फोटो : Freepik.com
पानी पीने का सही तरीका
सुबह 1-2 गिलास ठंडा पानी पिएं। आप चाहें तो इसमें नींबू भी निचोड़ सकते हैं, ये पेय किडनी से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में मदद करते हैं। खाने से 20-30 मिनट पहले 500 मिली ठंडा पानी पिएं, ताकि भूख नियंत्रित हो। छोटे-छोटे घूंटों में 2.5-3 लीटर पानी पिएं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed