फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: मेटाबॉलिज्म के लिए बेहद नुकसानदायक हैं ऐसी आदतें, तुरंत कर लें इनमें सुधार

Thu, 23 Sep 2021 09:07 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 23 Sep 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
harmful habits for metabolism, tips for healthy metabolism
मेटाबॉलिज्म को बनाए रखें स्वस्थ - फोटो : istock

शरीर के सुचारू ढंग से काम करते रहने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। पर्याप्त ऊर्जा के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए, यह हम सभी जानते हैं, पर क्या आप यह जानते हैं कि भोजन से उर्जा मिलती कैसे है? जवाब है-मेटाबॉलिक गतिविधि द्वारा। मेटाबॉलिज्म शरीर में होने वाली रासायनिक प्रक्रियाओं की एक श्रृंखला है जो भोजन को ऊर्जा में परिवर्तित करने के साथ शरीर के कोशिकाओं को जीवित रखने के लिए आवश्यक होती है। फैट बर्न करने के साथ भोजन से पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाने में मेटाबॉलिज्म का महत्वपूर्ण योगदान होता है। अब सोचिए अगर इसमें कोई समस्या आ जाए तो सामान्य जीवन कितना कठिन हो सकता है?


स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ मेटाबॉलिज्म को होना आवश्यक है, पर हमारी कई आदतें मेटाबॉलिज्म को नुकसान पहुंचा सकती हैं। मेटाबॉलिज्म में समस्या मतलब वजन बढ़ना और कई अन्य बीमारियों का खतरा। आइए जानते हैं कि हमारी कौन सी आदतें मेटाबॉलिज्म के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं?

harmful habits for metabolism, tips for healthy metabolism
नींद पूरी करने के फायदे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

पर्याप्त नींद न लेना है नुकसानदायक
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, देर से सोना और जल्दी उठ जाना मेटाबॉलिक समस्याओं का कारण बन सकता है। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सभी लोगों के लिए रोजाना  6 से 8 घंटे की नींद आवश्यक है। नींद संबंधी समस्याओं के कारण मेटाबॉलिज्म का दर कम हो सकती है जो वजन बढ़ने का कारण बनती है। मेटाबॉलिज्म की समस्या और बढ़ते हुए वजन को कई प्रकार के गंभीर रोगों का कारण माना जाता है।

harmful habits for metabolism, tips for healthy metabolism
शरीर को बनाए रखें सक्रिय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

शारीरिक निष्क्रियता है नुकसानदायक
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शारीरिक रूप से सक्रिय न होना और गतिहीन जीवन शैली मेटाबॉलिज्म से संबंधित समस्याओं को बढ़ावा दे सकती है। शारीरिक निष्क्रियता के कारण शरीर में मेटाबॉलिज्म की दर कम हो जाती है, जिसके कारण लोगों को तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शारीरिक निष्क्रियता शरीर के लिए कई प्रकार से नुकसानदेय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
harmful habits for metabolism, tips for healthy metabolism
तनाव लेने के नुकसान - फोटो : Pixabay

तनाव बढ़ना है खतरनाक
तनाव न केवल आपके दिमाग पर बोझ बन सकता है, साथ ही यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी प्रभावित कर सकता है। तनाव के कारण मेटाबॉलिज्म की रफ्तार धीमी हो जाती है जिसके कारण वजन बढ़ने और अन्य तरह की बीमारियों शुरू हो सकती है। इस तरह की दिक्कतों से बचे रहने के लिए प्रभावी तनाव प्रबंधन विधियों को अपनाना चाहिए। शरीर और दिमाग दोनों को पर्याप्त मात्रा में आराम देना जरूरी है। 

विज्ञापन
harmful habits for metabolism, tips for healthy metabolism
खान-पान का रखें विशेष ध्यान - फोटो : iStock

अस्वस्थ आहार का सेवन
आपके खाने की आदत, मेटाबॉलिज्म फंक्शन को प्रभावित कर सकती हैं। अस्वास्थ्य आहार और तले-भुने या पैक्ड खाद्य पदार्थों का ज्यादा सेवन मेटाबॉलिज्म की समस्याओं का कारण बन सकती है। इसके परिणामस्वरूप फैट बर्न करने में कठिनाई और वजन घटाने की समस्या होना सामान्य माना जाता है। हमें हमेशा ध्यान रखना चाहिए, वजन बढ़ना शरीर में तमाम तरह की बीमारियों का निमंत्रण माना जाता है। 


------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed