फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरदा हादसे का दुष्प्रभाव: मनोचिकित्सक का सुझाव- पीटीएसडी के संभावित खतरे से बचाव के करें उपाय

Abhilash Srivastava अभिलाष श्रीवास्तव
Updated Thu, 08 Feb 2024 08:50 PM IST
विज्ञापन
harda factory blast risk of post traumatic stress disorder and insomnia in local people
हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट का खौफनाक मंजर - फोटो : iStock

मध्यप्रदेश के हरदा जिले में मंगलवार (6 फरवरी) को पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके ने लोगों में दहशत भर दिया है। हादसे की चपेट में आए 14 से अधिक लोगों की मौत हो गई, बड़ी संख्या में लोग अपंग भी हुए हैं। धमाके बाद कहीं किसी का कटा हाथ पड़ा मिला तो कहीं किसी के पैर का पंजा। दूर उछलकर गिरी लाशों और कुछ ही मिनटों में फैली तबाही के मंजर को देखने वाले लोग सदमे में हैं।


 
विस्फोट और धमाकों के खौफनाक मंजर के साथ चीखती-चिल्लाती हुए आवाजें, हादसे को कई घंटे बीत जाने के बाद अब भी स्थानीय लोगों के कानों में गूंज रही हैं। समय के साथ स्थितियां तो फिर से सामान्य हो जाएंगी, पर हादसे ने जो भयावह मंजर पैदा किए हैं, उसके दुष्प्रभाव लंबे समय तक बने रह सकते हैं।

पहले भी देश-दुनिया में हुए इस तरह के खौफनाक हादसों पर नजर डालें तो पता चलता है कि प्रत्यक्षदर्शियों-स्थानीय लोगों में वर्षों तक इसके साइड-इफेक्ट्स बने रहे। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इस तरह की दुर्घटनाओं के कारण बड़ी संख्या में लोगों में मानसिक विकारों का भी खतरा बढ़ जाता है। 

हरदा हादसे की आंखों देखी- पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेें

harda factory blast risk of post traumatic stress disorder and insomnia in local people
हरदा हादसे के दुष्प्रभाव - फोटो : amar ujala digital

स्थानीय लोगों में हो सकता है पीटीएसडी का खतरा

मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अलर्ट करते हुए कहा है कि हरदा में हुए हादसे के बाद स्थानीय लोगों में पीटीएसडी (पोस्ट-ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर) की समस्या विकसित होने का खतरा बढ़ सकता है। लंबे समय तक इस हादसे के दुष्प्रभाव बने रहने का जोखिम हो सकता है।

पीटीएसडी को चिंता विकार, गंभीर अवसाद, अनिद्रा, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का प्रमुख कारण माना जाता है। इस बात की आशंका है कि हरदा के लोगों में इन विकारों का खतरा अधिक हो सकता है।

harda factory blast risk of post traumatic stress disorder and insomnia in local people
पीटीएसडी की समस्या - फोटो : Istock

क्या कहते हैं मनोचिकित्सक

अमर उजाला से बातचीत में भोपाल स्थित मनोचिकित्सक डॉ सत्यकांत त्रिवेदी कहते हैं, धमाके, प्राकृतिक आपदा जैसे खौफनाक मंजर का सामना करने वाली जगहों पर स्थानीय लोगों में पीटीएसडी के आंकड़ों में उछाल देखा जाता रहा है। आने वाले महीनों में हरदा और आसपास के इलाके में भी लोगों में इसका खतरा हो सकता है।

विपरीत परिस्थितियां पीटीएसडी का प्रमुख कारक रही हैं। जो लोग इन विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहे हैं, उन्हें अगर अपनी भावनाओं को कंट्रोल करने में समस्या आ रही है तो पेशेवर सलाह ले सकते हैं। स्थानीय चिकित्सा विभाग को भी लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीरता से ध्यान देनी की आवश्यकता है।

अमर उजाला के माध्यम से जो लोग ये आर्टिकल पढ़ रहे हैं, उन्हें भी हरदा में अपने दोस्तों-रिश्तेदारों से लगातार संपर्क में रहना चाहिए। नकारात्मक परिस्थितियों में अपनों के साथ-सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य विकारों से बचाव में मदद मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
harda factory blast risk of post traumatic stress disorder and insomnia in local people
मानसिक स्वास्थ्य विकारों का जोखिम - फोटो : stress

क्या होता है पीटीएसडी की समस्या?

पोस्ट-ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (पीटीएसडी) मानसिक स्वास्थ्य विकारों की स्थिति है जो किसी भयानक घटना से उत्पन्न होती है। किसी भयानक हादसे का अनुभव करने या उसे देखने वाले लोगों  में इसका खतरा अधिक होता है। पीटीएसडी के कारण दिमाग में घटना का फ्लैशबैक चलता रह सकता है, बुरे सपने और गंभीर चिंता के साथ ही घटना के बारे में अनियंत्रित विचार आते रह सकते हैं।

कई लोगों में इस तरह की समस्या महीनों-वर्षों तक बनी रह सकती है। पीटीएसडी की स्थिति प्रतिदिन के कामकाज में बाधा बन सकती है, इसका क्वालिटी ऑफ लाइफ पर भी असर होने का खतरा रहता है।

विज्ञापन
harda factory blast risk of post traumatic stress disorder and insomnia in local people
मानसिक स्वास्थ्य की समस्या - फोटो : Pixabay

रिश्तेदारों-साथियों की विशेष भूमिका

डॉ सत्यकांत बताते हैं, पीटीएसडी के शिकार लोगों के लिए आपकी नौकरी, रिश्ते, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की गतिविधियों का आनंद भी कम होने लगता है। अवसाद और चिंता जैसे विकारों का खतरा ,नशीली दवाओं या अल्कोहल के सेवन की समस्या भी बढ़ सकती है।

यहां रिश्तेदारों की बड़ी भूमिका हो सकती है। रिश्तेदारों-साथियों से मिलने वाले समर्थन से तनाव की समस्या को कम करने और पीटीएसडी विकसित होने से रोकने में मदद मिल सकती है। हादसे का सामना करने वाले लोगों को स्वयं से भी मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी है। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed