बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता कहे जाने वाले अनिल कपूर खुद को फिट रखने के लिए सप्ताह में 6 दिन योगा और कसरत करते हैं। अनिल ने बताया उन्हें खाने का बहुत शौक है,लेकिन खाने के बाद मैं उसे पचाने के की पूरी कोशिश करता हूं। एक्सरसाइज के साथ मुझे साइकिल चलाने का भी बहुत शौक है। साइकिल चलाने से हमारा शरीर फिट रहता है।
2 of 5
मैं अपनी सुबह की शुरूआत जॉगिंग से करता हूं
- फोटो : file photo
अनिल कपूर बताते है कि मैं अपने बिजी शड्यूल में भी खुद को फिट रखना नहीं भूलता हूं। मैं अपनी सुबह की शुरूआत जॉगिंग से करता हूं। जिसके बाद में हल्का नाश्ता लेता हूं। फिर दिन में 5-6 बार खाना खाता हूं,जिसमें दाल, सब्जी,मछली और ब्रोकली, चिकन और प्रोटीन शेक्स शामिल होता है।
3 of 5
अनिल कपूर ने बताया रात 11 बजे तक मैं सो जाता हूं
- फोटो : file photo
अनिल कपूर ने बताया रात 11 बजे तक मैं सो जाता हूं और यहीं वजह है की ज्यादातर नाइट पार्टी में नजर नहीं आता हूं। और सुबह पांच बजे उठ जाता हूं। बता दें सोने और उठने के साथ- साथ अनिल कपूर सीक्रेट डाइट भी फॉलो करते हैं। जिसमें वह शुगर और जंक फूड को अवॉयड करते हैं। अनिल का मानना है ज्यादतर बीमारिया शुगर से होती है इसलिए वह खुद को इन बीमारियों से बचाकर रखना चाहते हैं।
4 of 5
अनिल कपूर दिनभर जमकर काम करते हैं
- फोटो : file photo
अनिल कपूर दिनभर जमकर काम करते हैं और फिर रात को घर आकर सही समय पर सो जाते है। उनका मानना है नींद पूरी नहीं होने की वजह से आदमी तनाव में रहता है। जिसे उसका स्वभाव हमेशा चिड़चिड़ा बना रहता है।
5 of 5
अनिल कपूर फिट रखने के लिए नेचुरल तरीके को फॉलो करते है
- फोटो : File Photo
अनिल कपूर फिट रखने के लिए नेचुरल तरीके को फॉलो करते है। उनका मानना है ज्यादा बाहरू चीजों और दिखावे में भरोसा नहीं करना चाहिए। हेल्दी रखने के लिए सही डाइट लें और अपने रोजमर्रा के दिनचर्या में एक्सरसाइज को शामिल करें।