फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: शुगर वाले मरीजों को नमक कम खाने की सलाह क्यों दी जाती है? क्या होता है इसका सेहत पर असर

Wed, 30 Sep 2026 10:41 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 30 Sep 2026 10:41 PM IST
सार

नमक सीधे चीनी की तरह ब्लड शुगर नहीं बढ़ाता। लेकिन ज्यादा सोडियम ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है और डायबिटीज में दिल व किडनी से जुड़ी जटिलताओं का जोखिम भी बढ़ा सकता है। पैकेज्ड और बाहर के खाने में छिपे सोडियम को लेकर भी अलर्ट रहना चाहिए।

विज्ञापन
Why Should People With Diabetes Limit Salt How Salt Affects Diabetes
डायबिटीज में नमक वाली चीजें - फोटो : Amarujala.com/AI

डायबिटीज का नाम आते ही अक्सर लोगों का ध्यान चीनी और मीठी चीजों पर जाता है। लेकिन सिर्फ मीठी चीजें ही डायबिटीज के मरीजों का दुश्मन नहीं है। हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ नमक भी कम खाने की सलाह देते हैं, क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज वालों के लिए भी ज्यादा नमक खाना खतरे से खाली नहीं है?



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आपको डायबिटीज  की दिक्कत है तो हमेशा हेल्दी चीजों का ही सेवन करना चाहिए। चीनी और कार्बोहाइड्रेट की तरह नमक सीधे तौर पर ब्लड शुगर को हाई नहीं करता है, बल्कि ये डायबिटीज के मरीजों में होने वाली जटिलताओं को बढ़ाने वाला हो सकता है। 

ज्यादा नमक ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है और शरीर में पानी जमा कर सकता है। इसका असर दिल और किडनी पर पड़ सकता है। इसलिए डायबिटीज में नमक कम रखने की सलाह दी जाती है।

Why Should People With Diabetes Limit Salt How Salt Affects Diabetes
डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Freepik.com

डायबिटीज वालों में ब्लड प्रेशर का खतरा

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि नमक और चीनी का असर एक जैसा नहीं होता। ज्यादा सोडियम वाली चीजें खाने से ब्लड शुगर सीधे नहीं बढ़ता, लेकिन इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
 

  • डायबिटीज के मरीजों में ब्लड प्रेशर की दिक्कत अधिक होती है, अगर वो नमक ज्यादा खाते हैं तो इससे दिल, रक्त वाहिकाओं, आंखों और किडनी के लिए खतरा बढ़ सकता है। इसलिए ऐसे लोगों के लिए खाने में नमक की मात्रा पर ध्यान देना जरूरी है।
Why Should People With Diabetes Limit Salt How Salt Affects Diabetes
डायबिटीज वालों में किडनी की समस्या - फोटो : Adobe Stock

किडनी की समस्या है तो और सावधानी जरूरी

लंबे समय तक ज्यादा ब्लड शुगर रहने से किडनी को नुकसान पहुंच सकता है। डायबिटीज वाले लोगों में किडनी की बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है।
 

  • ऐसे में ज्यादा नमक शरीर में पानी रोक सकता है और ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है। 
  • इससे किडनी पर दबाव और बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज के साथ किडनी की बीमारी होने पर लो सोडियम वाली चीजों को ही आहार में शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Why Should People With Diabetes Limit Salt How Salt Affects Diabetes
ज्यादा नमक वाली चीजों के खतरे - फोटो : Freepik.com

भोजन के अलावा इन चीजों में भी होता है नमक

अक्सर लोग सोचते हैं कि खाना बनाते समय नमक कम कर दिया तो सोडियम भी कम हो गया, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है।
 

  • पैकेज्ड और बाहर के खाने में भी काफी सोडियम हो सकता है। नमकीन, चिप्स, सॉस, इंस्टेंट नूडल्स, पैकेज्ड स्नैक्स और कई प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों में सोडियम की मात्रा ज्यादा हो सकती है। इसलिए पैकेट वाली चीजें खरीदते समय में सोडियम की मात्रा देखना जरूरी है।
विज्ञापन
Why Should People With Diabetes Limit Salt How Salt Affects Diabetes
डायबिटीज में दें खानपान पर ध्यान - फोटो : Adobe stock

जान लीजिए ये बातें

डायबिटीज वाले हर व्यक्ति के लिए नमक की एक ही मात्रा तय नहीं होती। अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर, किडनी या दिल की बीमारी है या शरीर में पानी जमा होता है, तो डॉक्टर इसका सेवन कम रखने की सलाह दे सकते हैं। 
 

  • नमक पूरी तरह बंद करने के बजाय अपनी बीमारी और दवाओं के हिसाब से डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर है। 
  • नमक की मात्रा ज्यादा कम कर देने से लो-सोडियम का खतरा हो सकता है, जिससे चक्कर आने, कमजोरी सहित कई अन्य दिक्कतें हो सकती हैं।
  • डायबिटीज में मीठे के साथ-साथ नमक पर नजर रखना भी शरीर की लंबी अवधि की सेहत के लिए जरूरी हो सकता है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed