फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Skip Shimla-Manali This Long Weekend! Discover the Reverse Travel Trend

ट्रैवल ट्रेंड: शिमला-मनाली की भीड़ से बचना है? लॉन्ग वीकेंड पर अपनाएं रिवर्स ट्रैवल

Wed, 30 Sep 2026 04:40 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 30 Sep 2026 04:40 PM IST
सार

Reverse Travel Trend: रिवर्स ट्रैवल कोई आधिकारिक पर्यटन योजना नहीं, बल्कि यात्रा योजना का एक तरीका है। इसमें लोग सबसे ज्यादा लोकप्रिय जगहों की जगह कम चर्चित, आसपास की या वैकल्पिक जगहें चुनते हैं। इसका उद्देश्य भीड़ कम करना और यात्रा को अधिक आरामदायक बनाना हो सकता है।

विज्ञापन
Skip Shimla-Manali This Long Weekend! Discover the Reverse Travel Trend
रिवर्स ट्रैवल ट्रेंड - फोटो : AI

विस्तार

Reverse Travel: लॉन्ग वीकेंड आते ही शिमला, मनाली, मसूरी और नैनीताल जैसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों की ओर पर्यटकों का रुख बढ़ जाता है। नतीजा यह होता है कि होटल महंगे हो सकते हैं, सड़कों पर ट्रैफिक बढ़ सकता है और कई लोकप्रिय जगहों पर भीड़ के कारण छुट्टियों का सुकून कम हो जाता है। अगर आप भीड़ से बचते हुए कम बजट में शांत जगह घूमना चाहते हैं, तो ‘Reverse Travel’ आपके लिए एक दिलचस्प यात्रा रणनीति हो सकती है।

विज्ञापन

रिवर्स ट्रैवल का मूल विचार लोकप्रिय पर्यटन हाॅटस्पाॅट की बजाय कम चर्चित या वैकल्पिक जगहों चुनना है। यानी जहां ज्यादातर लोग जा रहे हैं, वहां जाने के बजाय उसी क्षेत्र या उसके आसपास किसी कम भीड़ वाली जगह को अपनी मंजिल बनाया जाए। इससे आपको स्थानीय अनुभव लेने, प्रकृति के करीब समय बिताने और कई मामलों में यात्रा का खर्च नियंत्रित रखने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन


इसका मतलब यह नहीं है कि हर बार कम प्रसिद्ध जगह सस्ती ही होगी। छुट्टियों के दौरान किसी भी जगह की कीमतें बढ़ सकती हैं। इसलिए होटल, परिवहन और मौसम की स्थिति की पहले जांच करना जरूरी है। अगर इस लॉन्ग वीकेंड आप भीड़ से दूर छुट्टी मनाने का प्लान बना रहे हैं, तो रिवर्स ट्रैवल को कैसे अपनाया जा सकता है, आइए समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



रिवर्स ट्रैवल आखिर है क्या?

रिवर्स ट्रैवल कोई आधिकारिक पर्यटन योजना नहीं, बल्कि यात्रा योजना का एक तरीका है। इसमें लोग सबसे ज्यादा लोकप्रिय जगहों की जगह कम चर्चित, आसपास की या वैकल्पिक जगहें चुनते हैं। इसका उद्देश्य भीड़ कम करना और यात्रा को अधिक आरामदायक बनाना हो सकता है।


शिमला-मनाली के बजाय आसपास की जगहें क्यों?

लोकप्रिय हिल स्टेशन में पीक हाॅलिडे पीरियड के दौरान होटल, ट्रांसपोर्ट और पर्यटन आकर्षण पर दबाव बढ़ सकता है। इसके बजाय आसपास की कम प्रसिद्ध जगह चुनने से आपको अपेक्षाकृत शांत वातावरण मिल सकता बजट-फ्रेंडली मिल सकते हैं। लेकिन इसे गारंटी नहीं माना जा सकता। लॉन्ग वीक है। हालांकि किसी भी जगह की वास्तविक भीड़ मौसम और छुट्टियों के हिसाब से बदलती है।

बजट कैसे बच सकता है?

कम लोकप्रिय जगहों पर कुछ मामलों में अक्मनडेशन और लोकल एक्टिविटीज के विकल्प अधिक बजट फ्रेंडली मिल सकते हैं। लेकिन इसे गारंटी नहीं माना जा सकता। लॉन्ग वीकेंड से पहले होटल और परिवहन के खर्च की तुलना करना और एडवांस बुकिंग करना ज्यादा उपयोगी है।

भीड़ से बचने के लिए जगहों को कैसे चुनें?

गूगल मैप, ट्रैवल पोर्टल्स और स्थानीय पर्यटन जानकारी से किसी जगह की पहुंच, ठहरने की सुविधा और मुख्य आकर्षण की जानकारी लें। ऐसी जगह चुनें जहां सामान्य फैसिलिटी उपलब्ध हों और मुख्य पर्यटन हाॅटस्पाॅट से पहुंचना आसान हो।

एक ही जगह पर पूरा समय बिताएं

रिवर्स ट्रैवल का फायदा तभी मिलेगा जब आप हर घंटे लोकप्रिय पर्यटन स्पाॅट की ओर जाने के बजाय चुनी गई जगहों को एक्सप्लोर करें। स्थानीय बाजार, प्रकृति, छोटे रास्ते, गांव और स्थानीय भोजन यात्रा को सफर के लिए जरूरी नहीं कि आप किसी बेहद रिमोट लोकेशन पर जाएं। किसी लोकप्रिय शहर से थोड़ी दूरी पर मौजूद कम चर्चित टाउन या गांव में भी वीकेंड मना सकते हैं।



मौसम और सड़क की स्थिति जरूर जांचें

पहाड़ी इलाकों में मौसम तेजी से बदल सकता है। लॉन्ग वीकेंड से पहले मौसम, सड़क की स्थिति, स्थानीय नियमावली और होटल की कैंसिलेशन पाॅलिसी देखना समझदारी है। खासकर मानसून या सर्दियों में ड्राइविंग कंडीशन पर अतिरिक्त ध्यान दें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed