कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच पूरी दुनिया को इसकी एक सुरक्षित और कारगर वैक्सीन का इंतजार है। रूस और चीन ने अपनी वैक्सीन के तीसरे और आखिरी चरण का ट्रायल पूरा होने से पहले ही मंजूरी दे दी है और आपातकाली अप्रूवल के तहत उच्च जोखिम वर्ग के लोगों का टीकाकरण भी शुरू किया जा चुका है। वहीं, भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी भी वैक्सीन पर कामयाबी के बहुत करीब हैं। दुनिया के कई देशों में वैक्सीन विकसित की जा रही है, लेकिन वैज्ञानिकों का लक्ष्य ये है कि वैक्सीन कारगर और सुरक्षित हो। इस कड़ी में अमेरिका में वैज्ञानिकों को कुछ ऐसी कामयाबी मिली है, जो एक प्रभावी वैक्सीन बनाने में मदद कर सकती है।
Good News: कोरोना की कारगर वैक्सीन बनाने में मदद करेगी अमेरिकी वैज्ञानिक की यह खोज
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Mon, 09 Nov 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन