फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये सब्जियां, जरूर करें इनका सेवन

Mon, 09 Nov 2020 03:12 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 09 Nov 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
if you want to sharpen your mind eat these vegetables
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एक अच्छी डाइट स्वस्थ दिमाग के लिए बहुत जरूरी होती है। इससे न सिर्फ दिमाग के विकास में मदद मिलती है बल्कि अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी कई खतरनाक बीमारियों की रोकथाम में भी सहायता मिल सकती है। दरअसल, डिमेंशिया की वजह से लोगों की मानसिक क्षमता में कमी आ जाती है। इसलिए संतुलित और स्वस्थ डाइट प्लान को अपनाना बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में, जो दिमाग के विकास में मददगार साबित हो सकती हैं। इनका सेवन करें तो आपको काफी फायदा मिल सकता है। 

if you want to sharpen your mind eat these vegetables
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ब्रोकली पौष्टिकता से भरपूर एक ऐसी सब्जी है, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसे ब्रेन पॉवर में सुधार के लिए जाना जाता है। इसमें कई ऐसे विटामिन हैं, जो मानसिक सहनशक्ति और स्मृति में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आप ब्रोकली की सब्जी भी बना सकते हैं या फिर इसका इस्तेमाल सलाद में भी कर सकते हैं। 

if you want to sharpen your mind eat these vegetables
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लुटेन, फोलेट और बीटा कैरोटीन से भरपूर पालक मस्तिष्क के लिए बहुत ही फायदेमंद सब्जी है। इसमें और भी कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो मस्तिष्क को सुचारु रूप से कार्य करने की क्षमता प्रदान करते हैं। इसके सेवन से मस्तिष्क को मजबूती मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
if you want to sharpen your mind eat these vegetables
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बादाम, अखरोट और काजू जैसे नट्स विटामिन से भरपूर होते हैं, जो दिमाग के साथ-साथ शरीर के विकास के लिए भी फायदेमंद होते हैं। अगर आपके शरीर में विटामिन की कमी है तो आपको रोजाना नट्स का सेवन करना चाहिए। इससे आपके दिमाग को भी मजबूती मिलेगी। 

विज्ञापन
if you want to sharpen your mind eat these vegetables
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एवोकाडो में विटामिन ई की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिससे आपको त्वचा, बाल और मस्तिष्क के विकास में मदद मिल सकती है। आपको रोजाना कम से कम एक एवोकाडो का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे सिर्फ आपका दिमाग ही तेज नहीं होगा बल्कि शरीर को और भी कई तरह से फायदा मिल सकता है।   

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed