फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शरीर में जरूरी है अच्छा कोलेस्ट्रॉल, अगर गलती से भी छोड़ा तो होगा नुकसान

Mon, 14 Dec 2020 10:13 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 14 Dec 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
Good fat is important for your health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आपके भी कई ऐसे जानने वाले लोग होंगे या फिर वो आप खुद हो सकते हैं, जो ये कहते हैं कि वो अपने बढ़ते फैट की वजह से काफी परेशान हैं। ऐसे में लोग कई तरीके आपनाते हैं ताकि उनका फैट घट सके। लोगों का मानना होता है कि शरीर के लिए फैट काफी खराब होता है और लोग यही सब बातें सोचकर नो फैट या फिर लो फैट वाली चीजों को खाना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना सही नहीं हैं? दरअसल, जो लोग फैट को अपनी सेहत के लिए खराब समझते हैं या ऐसी गलती करते हैं, उन्हें बता दें कि कुछ फैट हमारी सेहत के लिए अच्छे भी होते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

Good fat is important for your health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इस बात में कोई दो राय नहीं कि खराब फैट वाला खाना हमारे शरीर के लिए अच्छा नहीं होता, क्योंकि ये हमारी बॉडी के एलडीएल लेवल को बढ़ा देता है। जिसके बाद डायाबिटीज, मोटापा होना, कैंसर जैसी कई बीमारियां हमें हो सकती हैं। लेकिन कुछ फैट ऐसे भी होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी होते हैं। इन्हें हम गुड फैट या फिर हेल्दी फैट भी कहते हैं।

Good fat is important for your health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

जिन फैट की हम बात कर रहे हैं। दरअसल, वो ना सिर्फ हमारे शरीर और हमारी सेहत के लिए अच्छे होते हैं बल्कि ये हमारे दिमाग के फंक्शन के लिए भी बहुत जरूरी होते हैं। साथ ही इन फैट में विटामिन ए, डी, ई और के हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा ये फैट हमारे शरीर में हार्मोन को नियंत्रित करने में भी काफी कारगर साबित होता है। विशेषज्ञों की मानें तो हम जो रोज अपनी डाइट लेते हैं, उसमें 15-20 प्रतिशत गुड फैट होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Good fat is important for your health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जो लोग अपने वजन पर काफी काम करते हैं यानी वजन घटा या बढ़ा रहे हैं, उन्हें अपनी डाइट में गुड फैट को जरूर शामिल करना चाहिए। जो लोग हाई ब्लड प्रेशर या फिर कोलेस्ट्रॉल से ग्रसित हैं, उनके लिए भी गुड फैट काफी अच्छा होता है क्योंकि इससे उन्हें विनियमित करने में मदद मिलती है। साथ ही जो लोग डायबिटीज जैसी बीमारियों के डर से अगर फैट से दूरी बना चुके हैं, तो ये लोग अपनी सेहत के साथ कहीं न कहीं खिलवाड़ कर रहे हैं, क्योंकि इसकी कमी से हमारे सेल्स वॉल पर इसका बुरा असर पड़ता है।

विज्ञापन
Good fat is important for your health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अब बात कि आखिर ये गुड फैट हमें मिलेगा किन चीजों से, तो इसमें सबसे पहला नाम है एवोकाडो यानी रूचिरा का क्योंकि ये गुड फैट से भरपूर होता है। वहीं, जो एवोकाडो थोड़ा कच्चा होता है उसमें लगभग 77 प्रतिशत फैट पाया जाता है। इसके अलावा इसमें फाइबर और पोटेशियम भी पाया जाता है, जो कि हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके बाद ऑलिव ऑयल में भी गुड फैट की काफी मात्रा पाई जाती है। अगर आप अपनी हेल्थ का ख्याल रखते हैं, तो इसे आपको अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। इसके अलावा फैटी फिश, पनीर और नट्स में भी गुड फैट पाया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed