फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Global handwashing day 2019: क्या बच्चों को नुकसान पहुंचाता है हैंड सैनिटाइजर

Tue, 15 Oct 2019 03:21 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 15 Oct 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
Global handwashing day is hand sanitizer harmful for children

15 अक्तूबर को हर साल विश्व भर में ग्लोबल हैंडवाशिंग डे मनाया जाता है। इस डे का उद्देश्य लोगों में हाथ धोने के लिए जागरूकता फैलाना है, क्योंकि हर साल बहुत सारे लोग हाथ न धोने के कारण किसी न किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। केवल खाना खाने के पहले ही नहीं बल्कि हाथों की स्वच्छता हर समय रखना बेहद जरूरी है। इस तरह की आदत हमेशा ही हमें स्वस्थ रखने में मदद करती है।



सरकार के जागरूकता मिशन के बाद बहुत से लोग हाथ धोने के ध्यान रखते हैं, साथ ही अपने बच्चे को भी सिखाते हैं। इसी जागरूकता का ही नतीजा है कि बिना साबुन और पानी के हाथों को साफ करने के लिए सैनेटाइजर का प्रयोग शुरू किया गया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सैनिटाइजर बच्चों के लिए फायदेमंद है या नुकसानदेह। 


 
Global handwashing day is hand sanitizer harmful for children

हाथों की सफाई के लिए शुरू की गई मुहिम में लोगों ने बच्चों को सैनिटाइजर से हाथ साफ कराने की आदत डाल दी, लेकिन जरूरत से ज्यादा इसका प्रयोग अब बच्चों में कई तरह की बीमारियों को न्योता दे रहा है। 


 
Global handwashing day is hand sanitizer harmful for children

सैनिटाइजर के बहुत ज्यादा प्रयोग से करीब 70 हजार बच्चों को कई सारी तकलीफों का सामना करना पड़ा था, जिसमें आंखों में जलन, सूजन और लाली की समस्या हो रही थी। इसके साथ ही बच्चों के पेट में दर्द, उल्टी और खांसी की समस्या भी हुई, जिसमें से ज्यादातर बच्चे पांच साल कम उम्र के थे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Global handwashing day is hand sanitizer harmful for children

बच्चों के इतना बीमार पड़ने के बाद भी डॉक्टरों ने सैनिटाइजर का इस्तेमाल बंद करने की सलाह नहीं दी। डॉक्टरों ने कहा कि आप बस बच्चों के सैनिटाइजर इस्तेमाल पर नजर रखें। उनका मानना है कि पानी और साबुन के न होने पर सैनिटाइजर, हाथ साफ करने का एक बेहतरीन विकल्प है। डॉक्टरों के अनुसार 60 प्रतिशत एल्कोहल वाले सैनिटाइजर सबसे अच्छे होते हैं। 


 
विज्ञापन
Global handwashing day is hand sanitizer harmful for children

इस मामले में विशेषज्ञों का कहना है कि जब भी बच्चे को सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना हो तो बड़े को निगरानी रखनी चाहिए और इसके इस्तेमाल का सही तरीका बताना चाहिए। स्कूल में भी अगर छोटे बच्चे सैनिटाइजर का प्रयोग कर रहे हैं तो जरूरत है कि उनके टीचर उन पर निगाह रखें।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed