फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश का मौसम आते ही करें इन फलों का सेवन, दूर रहेंगी बीमारियां

Mon, 14 Jun 2021 04:28 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 14 Jun 2021 04:28 PM IST
विज्ञापन
fruits to eat in rainy season for good health in hindi
शरीर में भी आपकी चुस्ती-फुर्ती बनी रहे - फोटो : Pixabay

.Medically Reviewed by Deepika Garg

 श्रीमती दीपिका गर्ग

डाइटीशियन, आनंद वेलनेस सेंटर

डिग्री- एम.एस.सी, फूड एंड अप्लाइड न्यूट्रीशियन

अनुभव- 28 वर्ष

यह किसी से छिपा नहीं है कि फलों के सेवन से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है। मौसम कोई भी फलों को नियमित रूप से खाना ही चाहिए लेकिन इस बात का ध्यान रखना आवश्यक है कि किस मौसम में कौनसा फल खाना फायदेमंद साबित हो सकता है। बारिश के मौसम में शरीर को बीमारियां बहुत आसानी से लग जाती है, ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप नियमित रूप से कुछ ऐसे फलों का सेवन करें जो आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रखने के साथ ही आपको आवश्यक पोषक तत्व प्रदान कर सकें ताकि आप बीमारियों से दूर तो रह ही सकें, साथ ही शरीर में भी आपकी चुस्ती-फुर्ती बनी रहे। अगली स्लाइड्स से जानिए कि इस बारिश के मौसन में किन फलों का सेवन आपको जरूर करना चाहिए।

fruits to eat in rainy season for good health in hindi
अनार के फायदे - फोटो : Pixabay

अनार
बारिश के मौसम में अनार खाना फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि अनार के फल में एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो कि हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में हमारी सहायता करते हैं। अनार खाने का एक फायदा यह भी है कि इसे खाने से हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं तेजी से विकसित होती हैं। अनार का रस भी आप पी सकते हैं, साथ ही बारिश के मौसम में यह गर्म तासीर वाले लोगों को भी नुकसान नहीं पहुंचाएगा। 

fruits to eat in rainy season for good health in hindi
एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं - फोटो : social media

लीची
गर्मियां जब खत्म होने को होती हैं और बारिश की शुरुआत होती है तब बाजार में लीची की आवक खूब बढ़ जाती है। ऐसे समय लीची खाना भी चाहिए क्योंकि इसमें एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं। लीची खाने से हमारा रक्त संचार भी बेहतर होता है इसलिए इस वक्त इसका सेवन करना ही चाहिए और लीची वैसे भी अन्य मौसमों में आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
fruits to eat in rainy season for good health in hindi
इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को भी यह बेहतर बनाकर रखता है - फोटो : Getty Images

आलूबुखारा
आलूबुखारा एक ऐसा फल है जो हमेशा तो उपलब्ध नहीं हो पाता है लेकिन बारिश की शुरुआत में यह जरूर मिल जाता है। यह फल बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से शरीर को विटामिन-सी, फाइबर और मिनरल्स भरपूर मात्रा में मिलते हैं। रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी इसे खाकर विकसित की जा सकती है। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को भी यह बेहतर बनाकर रखता है। 

विज्ञापन
fruits to eat in rainy season for good health in hindi
अच्छी मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं - फोटो : Pixabay

सेब
सेब का सेवन वैसे तो आपको हर मौसम में रोज करना ही चाहिए लेकिन यदि आप हमेशा नहीं करते हैं, तब भी आपको बारिश की शुरुआत के मौसम में तो जरूर करना ही चाहिए। इस मौसम में अक्सर लोगों को पेट की गड़बड़ियां होती रहती हैं। ऐसे में सेब का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है क्योंकि इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं। 

नोट- यह लेख आनंद वेलनेस सेंटर की डाइटीशियन दीपिका गर्ग से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। श्रीमती दीपिका गर्ग पिछले 28 सालों से इस क्षेत्र में काम कर रही हैं। उन्होंने अपनी डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, जयपुर से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed