फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञ से जानें: कोरोना से ठीक होने के बाद लोगों को थकान बहुत ज्यादा आ रही है, कैसे दूर करें?

Mon, 14 Jun 2021 03:01 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 14 Jun 2021 03:01 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India latest update problems after covid 19 recovery coronavirus question answer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

देश में कोरोना के सक्रिय और नए मामलों की संख्या में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 70 हजार से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इस दौरान तीन हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जिसे मिलाकर अब तक तीन लाख 74 हजार से अधिक लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस समय सक्रिय मामलों की संख्या कुल मामलों का 3.29 फीसदी है और यह दर लगातार घट रही है। पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों की संख्या में 50 हजार की कमी आई है। फिलहाल देश में देश में कोरोना के नौ लाख से अधिक मरीज हैं। हालांकि कोरोना से ठीक होने के बाद भी कई लोगों में कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। इसमें थकान भी शामिल है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कि अगर कोरोना से ठीक होने के बाद लोगों को बहुत ज्यादा थकान आ रही है, तो उसे कैसे दूर करें और साथ ही कोरोना से जुड़े अन्य सवालों के जवाब भी... 

Coronavirus in India latest update problems after covid 19 recovery coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

कोरोना से ठीक होने के बाद लोगों को थकान बहुत ज्यादा आ रही है, कैसे दूर करें? 

  • केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के डीजी डॉ. श्रीकांत कहते हैं, 'दूसरी लहर में संक्रमित होने के बाद कई लोगों को अलग-अलग तरह की समस्या आ रही है। किसी को सांस फूलने, कमजोरी, खांसी जैसी समस्या ज्यादा आ रही है। ऐसे में सबसे जरूरी है कि करीब 9 घंटे की नींद लें। इसके अलावा अश्वगंधा को दूध के साथ रात में ले सकते हैं। अगस्त्य रसायन या च्यवनप्राश भी ले सकते हैं। प्राणायाम करना भी काफी फायदेमंद होता है। प्रोटीन डाइट ज्यादा लें, गरम पानी पिएं।'
Coronavirus in India latest update problems after covid 19 recovery coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

अगर किसी को सर्दी-जुकाम हो तो क्या करें और किससे सलाह लें? 

  • डॉ. श्रीकांत कहते हैं, 'सबसे पहले तो वैक्सीन नहीं लगवाई है तो तुरंत लगवाएं। वैक्सीन लगवाने के बाद भी मास्क वैसे ही लगाना है, जैसे पहले की तरह लगाते थे। इसके अलावा गरम पानी का सेवन करें, ताजा खाना खाएं। एक आयुर्वेदिक दवा है आयुष-64, ये ले सकते हैं। एक आयुष हेल्पलाइन नंबर 14443 है, इस नंबर पर कॉल करके कोई भी जानकारी ले सकते हैं। सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक इसपर परामर्श ले सकते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in India latest update problems after covid 19 recovery coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

क्या काढ़ा पीना अभी भी जरूरी है और गर्मी में यह कितना फायदेमंद है? 

  • डॉ. श्रीकांत कहते हैं, 'आयुष मंत्रालय की ओर से आयुष काढ़ा पीने के लिए बताया गया है। इसमें तुलसी, काली मिर्च, दालचीनी, सौंठ को मिलाकर 150 एमएल पानी में उबाल कर पी सकते हैं। दिन में एक बार या दो बार इसे पी सकते हैं। कुछ लोगों को पेट में गर्मी जैसी समस्या आ रही थी, जिसके बाद आयुष मंत्रालय ने बताया कि गुडूची, गिलोय, मुलेठी मिलाकर ले सकते हैं। इससे कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। अगर किसी को 150 एमएल से समस्या है तो कम ले सकते हैं।' 
विज्ञापन
Coronavirus in India latest update problems after covid 19 recovery coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

क्या वैक्सीन लगवाने से शरीर में लोहे के सामान चिपकने लग रहे हैं, कितना सच है? 

  • डॉ. श्रीकांत कहते हैं, 'सबसे पहली बात, वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इसका कोई नुकसान नहीं है। अगर किसी को वैक्सीन लगवाने के बाद कोई समस्या आ रही है तो डॉक्टर से संपर्क करके ही दवा लें। इसके अलावा किसी भी तरह की अफवाह पर या ऐसी खबरों के भ्रम में न पड़ें, जब तक सरकार इस बारे में न कुछ बताए। अगर ऐसा कुछ होगा तो हमारे वैज्ञानिक इसकी जानकारी जरूर देंगे।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed