फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खर्राटों की आवाज कर रही है नींद में दखल, तो ये चार तरीके देंगे गजब के फायदे

Tue, 14 Sep 2021 02:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 14 Sep 2021 02:26 PM IST
विज्ञापन
four home remedies to end snoring problem
खर्राटे में फायदे देते हैं ये घरेलू उपाय - फोटो : iStock

डॉ. परवेश मलिक 


फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

आज के दौर में लोग सिर्फ बड़ी बीमारियों के ही शिकार नहीं हैं, बल्कि कई तरह की ऐसी समस्याएं भी हैं जिसकी वजह से व्यक्ति खुद भी और दूसरों को भी परेशान करता है। जैसे- खर्राटे आना, आप या आपके घर में कोई सदस्य अगर इस समस्या से पीड़ित है तो आप इस बात को अच्छे से समझ सकते हैं कि इन खर्राटों की वजह से कितनी दिक्कतें होती हैं। इसलिए इनसे बचने के लिए लोग कई तरह के उपायों का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार ये भी उनकी मदद नहीं कर पाते हैं। अगर आप या आपके जानने में कोई खर्राटों की समस्या से परेशान है, तो हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आपको इस समस्या में काफी हद तक आराम मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

four home remedies to end snoring problem
खर्राटे में फायदे देते हैं ये घरेलू उपाय - फोटो : iStock

हल्दी और शहद

  • आपको एक गिलास में गुनगुना पानी लेना है और फिर इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाना है। इसके बाद इसका सेवन रोज रात को सोने से पहने करना है। ऐसा करने से आपके खर्राटे रुकने में फायदा मिलेगा।
four home remedies to end snoring problem
खर्राटे में फायदे देते हैं ये घरेलू उपाय - फोटो : Pixabay

लहसुन

  • आप लहसुन का इस्तेमाल करके भी खर्राटों में काफी आराम पा सकते है। इसके लिए आपको करना ये है कि लहसुन की एक कली को घी मे रोस्ट कर लेना है और फिर रोजाना सोने से पहले रात को इस कली को चबाएं। इससे आपको जल्दी फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
four home remedies to end snoring problem
खर्राटे में फायदे देते हैं ये घरेलू उपाय - फोटो : pixabay

इलायची

  • इलायची की मदद से भी खर्राटों मे काफी आराम पाया जा सकता है। आपको इलायची के कुछ दानों को गुनगुने पानी में मिला लेना है और फिर सोने से पहले इस पानी का सेवन नियमित रूप से करना है। ऐसा करने से आपको फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
four home remedies to end snoring problem
खर्राटे में फायदे देते हैं ये घरेलू उपाय - फोटो : Pixabay

जैतून का तेल

  • जैतून का तेल आपके खर्राटे रोकने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको अपनी डाइट में जैतून के तेल का इस्तेमाल करना है। हालांकि, ये सीधे तौर पर आपको खर्राटों से राहत नहीं दिलाता है, लेकिन ये आपकी खर्राटों की समस्या को कुछ हद तक कम करने में आपकी मदद कर सकता है।


नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed