फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: क्या सौंफ का पानी पीने से कम होता है वजन? यहां जानिए सौंफ के चमत्कारी फायदे

Tue, 14 Sep 2021 01:55 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 14 Sep 2021 01:55 PM IST
विज्ञापन
benefits of saunf water, fennel benefits for weight loss
सौंफ का पीना पीने के फायदे - फोटो : pixabay

दुनिया की बड़ी आबादी आज के समय में बढ़े हुए वजन की समस्या से परेशान है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वजन बढ़ने के साथ शरीर को हृदय रोग और डायबिटीज जैसी कई प्रकार की बीमारियां घेर लेती हैं। इन सभी समस्याओं से सुरक्षित रहने के लिए सभी लोगों को वजन को नियंत्रित रखने के प्रयास करते रहने चाहिए। वैसे वजन घटाने के लिए लोग तमाम तरह के उपायों को प्रयोग में लाते रहते हैं, डॉक्टरों का कहना है कि यह काफी चुनौतीपूर्ण टास्क हो सकता है जिसमें धैर्य के साथ सही उपायों के बारे में जानना आवश्यक है। इसमें स्वस्थ आहार का सेवन करने के साथ नियमित रूप से व्यायाम करना महत्वपूर्ण हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हम जो कुछ भी खाते हैं, उसका असर सेहत और वजन पर पड़ता है। 


वजन घटाने के लिए जिम जाना और व्यायाम करना है एक विकल्प नहीं है, कुछ सरल उपाय भी इसमें आपकी मदद कर सकते हैं, जैसे-सौंफ का पानी पीना। सौंफ का सेवन आमतौर पर भोजन करने के बाद माउथ फ्रेशनर और पाचक के रूप में किया जाता है, लेकिन यह वजन कम करने में भी आपकी मदद कर सकती है। कैसे? आइए आगे की स्लाइडों में विस्तार से जानते हैं। 

benefits of saunf water, fennel benefits for weight loss
वजन कम करने के उपाय - फोटो : Pixabay

वजन कम करने में सौंफ की पानी के फायदे
आहार विशेषज्ञों के मुताबिक सौंफ के बीज फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और खनिजों का एक समृद्ध स्रोत होते हैं, जो फैट बर्न करने में मदद कर सकते हैं। सौंफ के बीज पाचन और मेटाबॉलिज्म को भी ठीक रखने में सहायक हैं, जिससे भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ाता है और भूख कम लगती है। सुबह एक गिलास सौंफ का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। सौंफ का पानी, पेट भरा हुआ एहसास कराता है जिससे ज्यादा खाने की इच्छा नहीं होती है और वजन को आसानी से कम किया जा सकता है।

benefits of saunf water, fennel benefits for weight loss
सौंफ का पानी बहुत फायदेमंद - फोटो : iStock

सौंफ का पानी बनाने की विधि
एक चम्मच सौंफ को रात भर एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह सबसे पहले इस पानी का सेवन करें। यह वजन कम करने में मदद करने के साथ मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने में भी सहायक है। कोशिकाओं को ऊर्जा प्रदान करने में मेटाबॉलिज्म की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सौंफ मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद कर सकता है, खासकर खाली पेट इसका सेवन शरीर के लिए और भी फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of saunf water, fennel benefits for weight loss
शरीर की अशुद्धियों को दूर करता है सौंफ का पानी - फोटो : Pixabay

शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है
सौंफ एक प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर है यही कारण है कि अक्सर भोजन के ठीक बाद इसका सेवन किया जाता है। यह आपके शरीर से विभिन्न विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के साथ पाचन तंत्र को मजबूती भी देता है। गर्मियों में पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए सौंफ की ठंडाई का सेवन किया जाता है। पेट ठीक रहने का सीधा असर शरीर के स्वस्थ वजन पर पड़ता है।

विज्ञापन
benefits of saunf water, fennel benefits for weight loss
सौंफ खाने के हैं कई सारे फायदे - फोटो : Pixabay

सौंफ के अन्य फायदे
सौंफ में मूत्रवर्धक गुण होते हैं, इस प्रकार सौंफ की चाय या सौंफ का पानी पीने से शरीर से अतिरिक्त पानी बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। सौंफ के बीज गैस्ट्रिक जूस के उत्पादन को बढ़ाकर पाचन में मदद करते हैं। इसके अलावा सौंफ में जिंक, फास्फोरस, सेलेनियम और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। सौंफ में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट, शरीर को मुक्त कणों से सुरक्षित रखते हैं। मुक्त कण शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस पैदा करते हैं, जिससे मोटापा और कई अन्य बीमारियां हो सकती हैं।



----------------
नोट: यह लेख तमाम अध्ययनों द्वारा सुझाए गए उपायों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed