फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मियों में बढ़ जाती है 'फूड पॉइजनिंग' की समस्या, ये तरीके अपनाएं और खुद को बचाएं

Fri, 07 Jun 2019 11:49 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 07 Jun 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
food poisoning symptoms and treatment

गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन, वायरल फीवर, हीट स्ट्रोक और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं किसी को भी हो सकती हैं। इन चीजों से बचने का एक ही उपाय है और वो है सावधानी बरतना। गर्मी ऐसा मौसम है जिसमें खाना कम और पानी अधिक पीने की आवश्यकता होती है। साथ ही, खाने में भी बेहद हेल्दी फूड शामिल करना चाहिए वरना फूड पॉइजनिंग आपको भारी पड़ सकता है। अगर खाने के कुछ घंटों बाद आपको मिचलाहट, उल्टी, पेट में दर्द या ऐंठन होती है या दस्त होने लगता है, तो ये फूड प्वॉइजनिंग के कारण हैं। 

food poisoning symptoms and treatment
दूषित खाना हो सकता है फूड पॉइजनिंग की बड़ी वजह
खाने की चीजें बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया, वायरस, पैरासाइट या उनके टॉक्सिन और केमिकल से दूषित होती हैं। बैक्टीरिया द्वारा छोड़े गए टॉक्सिन से फूड पॉइजनिंग होती है, जो बहुत शक्तिशाली जहर होता है। इन टॉक्सिन के शरीर में जाने से कई तरह के केमिकल रिएक्शन होते हैं, जिससे मिचलाहट, पेट दर्द, उल्टी या डायरिया की दिक्कतें हो सकती हैं। इतना ही नहीं बैक्टीरिया खुद भी खाने को दूषित कर सकते हैं, जिससे आपकी तबीयत खराब हो सकती है। केमिकल के फलों या सब्जियों में होने से भी फूड पॉइजनिंग हो सकती है क्योंकि आजकल फलों को केमिकल से पकाया जाता है। 
 
food poisoning symptoms and treatment
फूड पॉइजनिंग के लक्षण 
-फूड पॉइजनिंग के लक्षण खराब खाना खाने के बाद कई घंटे से लेकर कुछ दिन तक दिखाई दे सकते हैं। 
-फूड पॉइजनिंग होने पर पेट में दर्द या ऐंठन, दस्त, उल्टी, बुखार ये सभी लक्षण एकसाथ भी दिख सकते हैं। 
-डिहाइड्रेशन, सिरदर्द और थकान भी हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
food poisoning symptoms and treatment
फूड पॉइजनिंग से बचने के उपाय 
-अगर बार-बार उल्टी हो रही है, दस्त होते दो-तीन दिन हो चुके हैं, पेट दर्द और ऐंठन महसूस हो, बुखार, डिहाइड्रेशन, मांसपेशियों में कमजोरी, धुंधला दिख रहा है, तो इनमें से कोई भी लक्षण दिखने पर डॉक्टर से तुरंत सलाह लें। 
-उल्टी और दस्त होने पर तरल चीजें जैसे नारियल पानी, दाल का पानी, नींबू पानी और जूस पिएं। 
-फूड पॉइजनिंग के इलाज में सबसे ज्यादा जरूरी होता है कि इस दौरान उल्टी या दस्त के कारण शरीर से जितने तरल की हानि (फ्लूइड लॉस) हो, उसकी पूर्ति की जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed