फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: सेरोटोनिन बढ़ाने वाले इन तीन चीजों का करें सेवन, तनाव-चिंता से रहेंगे मुक्त

Fri, 02 Jul 2021 07:52 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 02 Jul 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
food for good mood, three foods items that increase serotonin levels
मूड को कैसे ठीक करें? - फोटो : Social media

Medically Reviewed by-


गीतांजली नारायण भटनागर
(पोषण और आहार विशेषज्ञ)
दिल्ली


स्वस्थ आहार को मूड ठीक रखने का सबसे कारगर तरीका माना जाता है। पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक आपके खाने की आदतों का प्रभाव सीधे तौर पर आपके मूड को प्रभावित करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि आप खुद को पूरी तरह से तभी स्वस्थ मान सकते हैं, जब आपका शरीर और मूड दोनों ही स्वस्थ हों। अक्सर हम शरीर को स्वस्थ रखने की तमाम कोशिशें करते रहते हैं लेकिन इस बीच में हम मानसिक सेहत को जाने-अनजाने नजर अंदाज कर देते हैं।
कोरोना जैसे विकट समय में मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से ग्रसित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है। कोरोना का मस्तिष्क पर प्रभाव इस तरह से हुआ है कि कई लोग संक्रमण से ठीक हो जाने के महीनों बाद तक तनाव, चिंता और घबराहट जैसी समस्याओं का अनुभव कर रहे हैं। इतना ही नहीं जिन लोगों को कोरोना का संक्रमण नहीं भी हुआ था उनमें भी कई तरह की मानसिक समस्याएं देखी जा रही हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे तीन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन करना तनाव-चिंता और घबराहट की समस्याओं को आसानी से दूर करने में काफी सहायक हो सकता है। जिन लोगों को अक्सर मूड संबंधी विकार रहते हैं, उनके लिए इन चीजों का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है।

food for good mood, three foods items that increase serotonin levels
अच्छे मूड के लिए लीजिए स्वस्थ आहार - फोटो : Social media

सेरोटोनिन बढ़ाने वाली चीजों का करें सेवन
पोषण विशेषज्ञों की मानें तो आज के तनाव भरे समय में लोगों के लिए मानसिक और भावनात्मक सामंजस्य बनाकर रखना काफी मुश्किल हो गया है। इसलिए, मन को शांत और स्थिर बनाए रखने के लिए आहार में सुधार करना बेहद आवश्यक हो गया है। रोजाना के आहार में हमें ऐसी चीजों को शामिल करने पर जोर देना चाहिए जो सेरोटोनिन न्यूरोट्रांसमीटर को बढ़ावा देने में सहायक हों। सेरोटोनिन, मूड को नियंत्रित करने और मन को खुश रखने वाले हार्मोन के रूप में जाना जाता है। आगे की स्लाइडों में सेरोटोनिन को बढ़ाने वाले तीन खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं। मूड सही न होने पर इनके सेवन से लाभ मिल सकता है।  

food for good mood, three foods items that increase serotonin levels
नट्स का सेवन रोजाना कर सकते हैं - फोटो : Social media

नट्स और सीड्स
नट्स और सीड्स में ट्रिप्टोफेन नामक एमिनो एसिड पाया जाता है। यह सेरोटोनिन उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है। कद्दू के बीज, तिल और सूरजमुखी के बीज, बादाम, काजू, मूंगफली, और अखरोट जैसे नट्स एमिनो एसिड के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। कोरोना के समय में इनका सेवन मूड को ठीक रखने में सहायक हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
food for good mood, three foods items that increase serotonin levels
डार्क चॉकलेट खाने के बहुत से फायदे - फोटो : istock

डार्क चॉकलेट
आहार विशेषज्ञ बताते हैं कि डार्क चॉकलेट खाने से आपका मूड अच्छा रहता है साथ ही आप शांत और खुश महसूस करते हैं। डार्क चॉकलेट एंडोर्फिन के उत्पादन को बढ़ा देता है। यह रसायन मस्तिष्क में खुशी और आनंद की भावना उत्पन्न करते हैं। इसके अलावा डार्क चॉकलेट मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने, सूजन को कम करने और मस्तिष्क को स्वास्थ रखने में भी सहायक है। हालांकि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करने से लाभ मिलता है।

विज्ञापन
food for good mood, three foods items that increase serotonin levels
पालक के फायदे अनेक - फोटो : Social media

पालक
मूड को ठीक रखने में पालक का सेवन भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। पालक को मैग्नीशियम का बेहतर स्रोत माना जाता है जो सेरोटोनिन को बढ़ाने में मदद करने के साथ मूड को भी ठीक रखता है। जिन लोगों में मैग्नीशियम की कमी होती है, उन्हें डिप्रेशन और घबराहट जैसी दिक्कतें होने का खतरा अधिक होता है। मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थ आपको शांत महसूस कराने के अलावा प्रतिरक्षा को बढ़ाने में भी सहायक होते हैं।

-------------------
नोट:
यह लेख पोषण और आहार विशेषज्ञ गीतांजली नारायण भटनागर के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed