फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chia Seeds Benefits: सेहत के लिए बहुत लाभकारी है चिया सीड्स, जानें सेवन का सही तरीका और फायदे

Wed, 23 Nov 2022 10:34 PM IST
स्वाति शैवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वाति शैवाल Updated Wed, 23 Nov 2022 10:34 PM IST
विज्ञापन
Health Tips Chia Seeds Benefits in Hindi Chia seeds khane ke fayde
गुणों से भरपूर चिया सीड्स - फोटो : iStock

खान-पान अब ग्लोबल रूप ले चूका है। सामान्य भारतीय भोजन और जीवनशैली में भी अब दुनियाभर के भोजन और जीवनशैली की झलक मिलने लगी है। कुछ चीजों को हमने अपने स्वाद में ढाल लिया है, तो कुछ चीजों को हम उनके मूल स्वरूप में ही उपयोग में लाते हैं। इसके फायदे भी हैं और नुकसान भी। नुकसान इसलिए क्योंकि हर देश की भौगोलिक और जेनेटिक स्थिति अलग होती है और ऐसे में जो खाद्य वहां उनके लिए सहज, सुपाच्य है, वही हमारे लिए भारत में होगा, यह कतई जरूरी नहीं। इन सबसे इतर कुछ खाद्य ऐसे भी हैं जो पूरी दुनिया में फायदों के लिए ज्यादा जाने जाते हैं, विभिन्न सीड्स और ड्रायफ्रूट्स इन्ही में शामिल हैं।  



चिया सीड्स को पिछले कुछ सालों में बहुत लोकप्रियता मिली है। हालाँकि हर आम व्यक्ति तक इसकी पहुँच अब भी नहीं है लेकिन बड़े शहरों से लेकर टियर-2 सिटीज और कुछ कस्बों तक चिया सीड अपनी पहुंच बनाने लगा है। अन्य बीजों की तरह ही चिया सीड्स भी कई गुणों से भरे हैं और खासतौर पर फिटनेस और डाइट को लेकर सतर्क रहने वाले इनका काफी इस्तेमाल कर रहे हैं। जानिए क्या हैं इन सीड्स के फायदे और कैसे करना चाहिए इनका इस्तेमाल। 

Health Tips Chia Seeds Benefits in Hindi Chia seeds khane ke fayde
बीजों से मिलता है पोषण - फोटो : iStock

बीज हमेशा से हैं फायदेमंद 

जीवन के शुरूआती समय में जब फलों से लेकर फसलें तक लगभग कच्ची ही खाई जाती थीं, उस समय विभिन्न प्रकार के बीज भोजन का महत्वपूर्ण अंग थे। धीरे-धीरे घी, तेल, मसालों के साथ सब्जियों का चलन आ गया और फिर डब्बाबंद खाना भी चलन में आ गया लेकिन समय खुद को दोहराता है। इसी क्रम में एक बार फिर से स्वस्थ रहने के लिए भोजन में जुड़ रहे हैं सीड्स भी। सीड्स मतलब बीज जो कुछ रूपों में पहले से ही भारतीय भोजन का हिस्सा रहे हैं, अब थोड़े आधुनिक और बदले स्वरूप में फिर से हमारी डाइट का हिस्सा बन रहे हैं। 

चिया सीड्स ऐसे ही फायदेमंद बीज हैं जिनका सेवन कई तरह से किया जा रहा है। खासकर डाइट कॉन्शस, वेट लॉस के लिए कोशिश करने वाले और हेल्दी डाइट पसंद करने वालों के लिए चिया सीड्स एक अच्छा विकल्प बनते जा रहे हैं। 

Health Tips Chia Seeds Benefits in Hindi Chia seeds khane ke fayde
शरीर को कई स्तरों पर लाभ पहुंचाते बीज - फोटो : pixa

सेहत का खजाना 

चिया सीड्स में कई गुणकारी तत्व हैं जो शरीर के लिए फायदा देते हैं। इनमें शामिल हैं-

एंटीऑक्सीडेंट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, मिनरल्स, फाइबर, आदि। ये दिल की सेहत का ख्याल रखने के साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाने और खून में शकर की मात्रा का प्रबंधन करने में भी सहायक होते हैं। इसलिए इन नन्हे से बीजों को इतना पसंद किया जा रहा है। इन्हें  ब्रेकफास्ट से लेकर लंच तक की रेसिपीज़ में शामिल किया जा रहा है। मात्र 2 टेबलस्पून चिया सीड्स में करीब 5 ग्राम प्रोटीन, 9 ग्राम से ज्यादा फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, ज़िंक, विटामिन बी1 व बी3 भी भरपूर मात्रा में होते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips Chia Seeds Benefits in Hindi Chia seeds khane ke fayde
वजन घटाने में मददगार - फोटो : Pexels.com

वेट लॉस में भी मददगार 

चिया सीड्स में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को सुचारू रखने में तो मदद करते ही हैं। पर्याप्त मात्रा में चिया सीड्स के सेवन से कब्ज जैसी परेशानी से भी मुक्ति मिलती है। इसके अलावा ये पेट भरा होने का एहसास भी लम्बे समय तक बनाये रखते हैं जिससे वेट लॉस या वेट कंट्रोल करने वालों को बहुत सहायता मिलती है। यहाँ यह ध्यान रखना भी जरूरी है कि चिया सीड्स वेट लॉस या वेट कंट्रोल में भूमिका निभा सकते हैं लेकिन वेट लॉस के लिए केवल यही एकमात्र विकल्प नहीं हैं। इनके साथ अन्य चीजें जैसे एक्सरसाइज, सही रूटीन व संतुलित खान पान भी जरूरी होता है। चिया सीड्स इसकी एक कड़ी हैं।  

विज्ञापन
Health Tips Chia Seeds Benefits in Hindi Chia seeds khane ke fayde
कोलेस्ट्रॉल का स्तर करे नियंत्रित - फोटो : cholestrol

संतुलित वजन मतलब संतुलित बीपी 

वजन का अधिक बढ़ना अपने आप में कई समस्याओं की जड़ हो सकता है। वजन बढ़ने से होने वाली ऐसी समस्याओं से भी चिया सीड्स सुरक्षा दे सकते हैं। इनके सेवन से शरीर में एचडीएल यानी गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाने में मदद मिल सकती है और एलडीएल यानि बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटाने में भी। यानी कोलेस्ट्रॉल के खतरे को कम करने में चिया सीड्स भी योगदान दे सकते हैं।  इसी तरह टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों में ब्लड में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में भी इन बीजों की भूमिका पाई गई है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed