फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Alert: रात में 8 घंटे सोने के बाद भी दिनभर बनी रहती है थकान? कहीं ये किसी गंभीर समस्या का संकेत तो नहीं

Thu, 05 Jun 2025 06:21 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 05 Jun 2025 06:21 PM IST
सार

वयस्कों को हर रात कम से कम 7-9 घंटे की अच्छी नींद लेने की सलाह दी जाती है। ये शारीरिक और मानसिक दोनों सेहत के लिए जरूरी है। पर क्या हर रात 8 घंटे सोने के बावजूद आपको दिभर थकान बनी रहती है, आलस रहता है और शरीर भारी लगता है?

विज्ञापन
feeling weak and tired always after good sleep know know its causes and tips in hindi
थकान-कमजोरी के कारण - फोटो : Freepik.com

अच्छी सेहत के लिए खान-पान और दिनचर्या को ठीक रखना सबसे जरूरी माना जाता है। आपकी दिनचर्या कैसी है, क्या खाते-पीते हैं इन सबका स्वास्थ्य पर सीधा असर होता है। पर सिर्फ यही पर्याप्त नहीं है। तमाम शोध बताते हैं कि डाइट और लाइफस्टाइल को ठीक रखने के साथ रोजाना रात में अच्छी और पर्याप्त नींद लेना भी बहुत जरूरी है।



वयस्कों को हर रात कम से कम 7-9 घंटे की अच्छी नींद लेने की सलाह दी जाती है। ये शारीरिक और मानसिक दोनों सेहत के लिए जरूरी है। पर क्या हर रात 8 घंटे सोने के बावजूद आपको दिनभर थकान बनी रहती है, आलस रहता है और शरीर भारी लगता है?

अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो इसपर गंभीरता से ध्यान देना जरूरी हो जाता है। कुछ स्थितियों में ये गंभीर बीमारियों और कुछ प्रकार के असंतुलन का संकेत हो सकता है, जिसका इलाज जरूरी है।

feeling weak and tired always after good sleep know know its causes and tips in hindi
नींद की गुणवत्ता जरूरी - फोटो : Freepik.com

क्या आपने कभी सोचा है कि रात की भरपूर नींद भी असल में आराम क्यों नहीं देती? वैसे इस समस्या से परेशान आप अकेले नहीं हैं, दुनियाभर में लाखों लोग इसका सामना कर रहे हैं। आइए इसके कारणों को समझने की कोशिश करते हैं।

हार्मोन का असंतुलन

हार्मोन्स शरीर की सारी क्रियाविधि को मैनेज करते हैं अगर इनमें कोई असंतुलन हो जाए तो न सिर्फ आप थकान-आलस का शिकार हो जाते हैं, बल्कि कुछ स्थितियों में ये गंभीर समस्याओं का भी कारण हो सकती है। आमतौर पर ये दिक्कत स्ट्रेस हार्मोन में असंतुलन के कारण होती है। स्ट्रेस हार्मोन का कम या ज्यादा होना शरीर को कई तरह से प्रभावित कर सकता है। 

दिन में थके रहते हैं तो यह संकेत है कि आपके शरीर का कोर्टिसोल स्तर बिगड़ा हुआ है। हाई कोर्टिसोल के कारण मेलाटोनिन (नींद हार्मोन) का स्तर प्रभावित हो जाता है इसका असर नींद की गुणवत्ता पर पड़ता है जिससे शरीर के लिए दिक्कतें बढ़ने लगती हैं।

feeling weak and tired always after good sleep know know its causes and tips in hindi
थकान-कमजोरी के कारण - फोटो : Freepik.com

 इलेक्ट्रोलाइट की कमी

इलेक्ट्रोलाइट जैसे मैग्नीशियम, सोडियम और पोटैशियम की हमारे शरीर में विशेष भूमिका होती है। ये सभी मिनरल्स शरीर को गहरी नींद देने और रिकवरी के लिए बेहद जरूरी होते हैं। इनकी कमी से आपकी नींद बाधित हो जाती है, आप बार-बार जागते हैं और नींद पूरी नहीं होती। इसके कारण आपको अक्सर थकान की समस्या और दिनभर आलस रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
feeling weak and tired always after good sleep know know its causes and tips in hindi
दिनभर थकान बने रहने का कारण - फोटो : Freepik.com

ब्लू लाइट का अधिक संपर्क

स्क्रीन (मोबाइल/लैपटॉप) से निकलने वाली नीली रोशनी मेलाटोनिन हार्मोन के कार्यों को बाधित करती है, जिससे नींद की प्राकृतिक लय बिगड़ जाती है। जो लोग रात में अधिक मोबाइल का इस्तेमाल करते रहते हैं उनमें इस तरह की समस्या का असर अधिक देखा जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हर रात बस 8 घंटे सोना काफी नहीं, आपकी नींद की गुणवत्ता कैसी है ये ज्यादा महत्वपूर्ण है। 

कुछ उपाय जैसे सोने से 1 घंटे पहले स्क्रीन बंद करना, हर दिन एक ही समय पर सोना और जगना, कैफीन वाली चीजों का सेवन कम से कम करना और शारीरिक रूप से सक्रिय रहना न सिर्फ आपके नींद की क्वालिटी में सुधार करता है बल्कि इससे आप दिनभर ऊर्जावान भी बने रहते हैं।



-----------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed