फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Acidity: सुबह उठते ही होती है एसिडिटी? जानें चार आसान तरीके जो पेट की जलन से दिलाएंगे छुटकारा

Thu, 05 Jun 2025 05:41 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Thu, 05 Jun 2025 05:41 PM IST
सार

सुबह में पेट में एसिडिटी की समस्या न केवल शारीरिक बेचैनी पैदा करती है, बल्कि हमारी कार्यक्षमता और मूड पर भी बुरा असर डालती है। आइए इस लेख में इसे तुरंत ठीक करने के कुछ उपाय के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
acidity in morning these four easy ways to get rid of stomach irritation Know in hindi
पेट की समस्या - फोटो : Adobe Stock

Acidity: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित दिनचर्या ने हमारे स्वास्थ्य पर कई नकारात्मक प्रभाव डाले हैं, जिनमें से एक आम समस्या है सुबह उठते ही पेट में जलन या एसिडिटी होना। यह सिर्फ एक छोटी सी परेशानी नहीं, बल्कि दिन की शुरुआत को पूरी तरह खराब कर सकती है और हमें असहज महसूस करा सकती है। रात भर के आराम के बाद जब पेट में तेज जलन, खट्टी डकारें या भारीपन महसूस हो, तो समझना चाहिए कि यह अनियमित खानपान, बढ़ता तनाव और गलत जीवनशैली का सीधा परिणाम है।



यह समस्या न केवल शारीरिक बेचैनी पैदा करती है, बल्कि हमारी कार्यक्षमता और मूड पर भी बुरा असर डालती है। एसिडिटी तब होती है जब पेट में एसिड का उत्पादन सामान्य से अधिक हो जाता है, जिससे गले में जलन महसूस होती है। इस स्थिति से बचने के लिए हमें अपनी आदतों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। सही समय पर सही भोजन, पर्याप्त नींद और तनाव प्रबंधन इस समस्या से निजात पा सकते हैं। लेकिन अगर आप तुरंत सामाधान चाहते हैं तो आइए इस लेख में कुछ आसान उपयों के बारे में जानते हैं जिससे आप बहुत कम समय में इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

acidity in morning these four easy ways to get rid of stomach irritation Know in hindi
दूध - फोटो : freepik

ठंडा दूध पीएं
ठंडा दूध एसिडिटी को तुरंत कम करने का एक कारगर उपाय है। दूध में मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन पेट में अतिरिक्त एसिड को बेअसर करते हैं, जिससे जलन और खट्टी डकार से राहत मिलती है। सुबह खाली पेट या एसिडिटी होने पर एक गिलास ठंडा दूध धीरे-धीरे पिएं। ध्यान रखें कि दूध कम फैट वाला हो, क्योंकि ज्यादा फैट वाला दूध पाचन को धीमा कर सकता है।


ये भी पढ़ें- Brain Tumor: हर साल 2.5 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले लेता है ब्रेन ट्यूमर, समय पर इसकी पहचान कैसे करें?
 
acidity in morning these four easy ways to get rid of stomach irritation Know in hindi
चाय - फोटो : Adobe stock

अदरक वाली चाय
अदरक में सूजन-रोधी और पाचन सुधारने वाले गुण होते हैं, जो एसिडिटी को कम करते हैं। अदरक वाली चाय पेट में एसिड के उत्पादन को नियंत्रित करती है और पाचन तंत्र को शांत करती है। 


ये भी पढ़ें- Arthrits: जोड़ों के दर्द से उठने-बैठने में होती है परेशानी? इन घरेलू उपायों से जॉइंट पेन से मिलेगा जल्द आराम
विज्ञापन
विज्ञापन
acidity in morning these four easy ways to get rid of stomach irritation Know in hindi
सौंफ का पानी - फोटो : Adobe Stock
सौंफ का पानी
सौंफ का पानी पाचन तंत्र के लिए रामबाण है। सौंफ में एनेथोल और अन्य यौगिक होते हैं, जो पेट की जलन को शांत करते हैं और गैस, अपच को कम करते हैं।

 
विज्ञापन
acidity in morning these four easy ways to get rid of stomach irritation Know in hindi
गुनगुना पानी - फोटो : Freepik.com
गुनगुना पानी
गुनगुना पानी पीना सुबह की एसिडिटी से राहत का सबसे सरल उपाय है। यह पेट में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और पाचन तंत्र को शांत करता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed