फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: युवाओं में तेजी से बढ़ रही है फैटी लिवर की समस्या, आहार में ऐसे बदलाव करके रह सकतें हैं सुरक्षित

Tue, 22 Nov 2022 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 22 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
fatty liver disease in young adults, Diet Chart to prevent Fatty Liver Disease
फैटी लिवर की समस्या और इसके कारण - फोटो : istock

लिवर की बीमारियां संपूर्ण शरीर के लिए दिक्कतें बढ़ाने वाली हो सकती हैं। पेट और आंतों से निकलने वाला सारा खून लिवर से होकर गुजरता है। लिवर इस रक्त को संसाधित करने, पोषक तत्वों के अवशोषण, भोजन के पाचन को बढ़ावा देने के साथ कई प्रकार के हार्मोन्स भी रिलीज करता है। ऐसे में इस अंग में होने वाली किसी भी तरह की समस्या का असर पूरे शरीर को प्रभावित कर सकता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, युवाओं में बढ़ रही फैटी लिवर की समस्या काफी चिंताजनक है, इससे सभी लोगों को बचाव करते रहना चाहिए। फैटी लिवर की समस्या, उन लोगों को भी हो सकती है जो शराब नहीं पीते हैं।

फैटी लीवर डिजीज, जैसा कि इसके नाम से पता चलता है यह लिवर में वसा के निर्माण के कारण होने वाली समस्या है। इस बीमारी में लिवर के लिए सामान्य तरीके से काम कर पाना कठिन हो जाता है, जिसका असर संपूर्ण शरीर पर हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हर आयु के लोगों को लिवर की सेहत को ठीक रखने पर गंभीरता से ध्यान देते रहना चाहिए, यह समस्या किसी को भी हो सकती है। आइए जानते हैं कि लिवर की इस बीमारी से बचाव के लिए किन बातों का ध्यान रखा जाना आवश्यक है?

fatty liver disease in young adults, Diet Chart to prevent Fatty Liver Disease
लिवर के विकारों के बारे में जानिए - फोटो : iStock

क्यों होती है फैटी लिवर की समस्या?

फैटी लिवर डिजीज में, लिवर की कोशिकाओं में अतिरिक्त फैट जमा होने लगता है। वसा के इस प्रकार के जमाव के कई कारण हो सकते हैं। शराब का अधिक सेवन करने वालों में इस तरह की समस्याओं के जोखिम अधिक होता है। वहीं, आहार और लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण बिना शराब का सेवन किए भी आपमें इस समस्या का जोखिम हो सकता है।

मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज, इंसुलिन प्रतिरोध, रक्त में ट्राइग्लिसराइड्स की अधिकता और मेटाबॉलिक सिंड्रोम जैसी समस्याओं के कारण भी फैटी लिवर डिजीज होने का खतरा हो सकता है। इसके लिए आहार और दिनचर्या को ठीक रखना बहुत आवश्यक माना जाता है।

fatty liver disease in young adults, Diet Chart to prevent Fatty Liver Disease
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें? - फोटो : istock

जीवनशैली में बदलाव जरूरी

फैटी लिवर की समस्या से बचे रहने के लिए लाइफस्टाइल को ठीक रखना बहुत आवश्यक माना जाता है। वजन को कम रखना इससे बचाव के लिए बहुत आवश्यक है, इसके लिए स्वस्थ आहार का सेवन और नियमित व्यायाम करना लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा लिवर की बीमारियों से बचाव करते रहने के लिए शराब का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। शराब से दूरी बनाकर कई प्रकार के गंभीर रोगों के जोखिमों को भी कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
fatty liver disease in young adults, Diet Chart to prevent Fatty Liver Disease
स्वस्थ आहार का सेवन जरूरी - फोटो : Pixabay

स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन

लिवर के साथ पूरे शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार के सेवन की आदत बनाएं। ऐसी चीजों का सेवन करें जिनमें कैलोरी, सेचुरेटेड और ट्रांस फैट की मात्रा कम हो। साल 2020 में की गई अध्ययनों की समीक्षा में शोधकर्ताओं ने पाया कि विटामिन-ई वाली चीजों का सेवन लिवर से संबंधित कई प्रकार की बीमारियों के जोखिम से बचाने में आपके लिए मददगार है। 

विज्ञापन
fatty liver disease in young adults, Diet Chart to prevent Fatty Liver Disease
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं? - फोटो : iStock

इन बातों का भी रखें ध्यान

डॉक्टर्स बताते हैं फैटी लिवर की समस्या से बचाव के लिए आहार में फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करना लाभकारी माना जाता है। फाइबर, लिवर के कार्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके लिए ताजे फल और सब्जियां, फलियां और साबुत अनाज को आहार में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा लिवर की इस समस्या से बचाव के लिए भोजन में नमक और चीनी की मात्रा को कम रखने की सलाह दी जाती है। लिवर की सेहत का ख्याल रखें।



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed