फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैशन के चक्कर में अनजाने करना पड़ सकता है सेहत से समझौता

Sat, 23 Apr 2016 11:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 23 Apr 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
fashion trends can cause your health in danger
- फोटो : getty images
महिलाएं हो या पुरुष फैशन के नाम पर कई चीजें इस्तेमाल करते जो अनजाने में कई बीमारियों को बुलाव देते हैं। महिलाएं बड़े बैग लेकर चलना पसंद करती हैं और उसमें ज्यादा से ज्यादा सामान भर लेती हैं लेकिन रोज इतने भारी बैग टांगे रखने से गंभीर कमर दर्द और गर्दन दर्द की समस्या होती है और शरीर की मुद्रा भी बिगड़ती है।

फैशन के चक्कर में अनजाने करना पड़ सकता है सेहत से समझौता

fashion trends can cause your health in danger
- फोटो : getty images
ऊंची एढ़ी वाली सैंडल पहनने से यकीनन आप स्मार्ट और लंबे तो लगेंगी लेकिन अगर इसे आपने अपनी आदत बना लिया है तो यह आप में गठिया और पीठ का दर्द पैदा कर सकती है। इसे नियमित रूप से पहनने आपका हिप पोश्चर खराब होता है और फिर फ्लैट चप्पलों में चलने में भी दिक्कत होने लगती है।
 

फैशन के चक्कर में अनजाने करना पड़ सकता है सेहत से समझौता

fashion trends can cause your health in danger
- फोटो : getty images
आजकल स्किनी जींस काफी चलन में है। त्वचा से काफी चिपकी रहती है ये जींस जिससे जब कुर्सी पर बैठे हैं तो पैर और कमर पर जोर पड़ता है। बहुत ज्यादा कसी हुई जींस या पैंट पहनने से कमर के हिस्से पर दबाव पड़ता है। इस वजह से पैर या कमर के आसपास हल्का सा सुन्न पड़ जाता है। पेट की तरफ ज्यादा कसी पैंट भी पेट पर बुरा असर डालती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फैशन के चक्कर में अनजाने करना पड़ सकता है सेहत से समझौता

fashion trends can cause your health in danger
- फोटो : getty images
बेल्ट पहनना फैशन नहीं कई बार जरूरत बन जाती है और इसमें बुराई भी नहीं है। लेकिन इसे बहुत कस कर बांधने से आपका पैर सुन्न पड़ सकता है और दर्द भी हो सकता है। डॉक्टर कहते हैं कि बेल्ट को ज्यादा टाइट बांधने से पेट से जांघ की तरफ जाने वाली नस दब सकती है। इसलिए खासतौर पर खाना खाने के बाद अपनी बेल्ट थोड़ी ढीली कर लें।
विज्ञापन

फैशन के चक्कर में अनजाने करना पड़ सकता है सेहत से समझौता

fashion trends can cause your health in danger
- फोटो : getty images
अक्सर कान में लंबे और भारी झुमके पहनने वालों को यह ध्यान रखना चाहिए कि ऐसा करने से धीरे धीरे उनके कान खिंचने लगेंगे। कई बार झुमके के भार से कान का छेद फट जाता है जो ऑपरेशन से सिलवाना पड़ता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed