कई महिलाएं ब्रा खरीदते समय उसके साइज को लेकर लापरवाही करती हैं जिसकी वजह से बाद में उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अनजाने में होने वाली इस अनदेखी से सीने, पीठ और गर्दन की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। कई महिलाएं ये जानते हुए कि ब्रा कसी है जानबूझकर पहन लेती हैं। इससे बाद में उन्हें कंधे, हाथ या गर्दन के दर्द से दो चार होना पड़ता है। जानिए बिना फिटिंग की ब्रा पहनने के क्या नुकसान हो सकते हैं?
इन 7 तरीकों से ब्रा नुकसान पहुंचा रही है, सिर में होती है दिक्कत
ब्रा स्तनों को सपोर्ट करता हैं लेकिन अगर बहुत ज्यादा कसी ब्रा पहन लेगीं तो इससे छाती में खून का दौरा अवरुद्ध हो सकता है जिससे सीने से जुड़ी कई सारी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
इन 7 तरीकों से ब्रा नुकसान पहुंचा रही है, सिर में होती है दिक्कत
कई बार ज्यादा कसी ब्रा पहनने से उसकी स्ट्रैप से रैशेज हो जाते हैं जिससे खुजली या जलन हो सकती है। लबें समय तक इस तरह की ब्रा पहनने ये रैशेज फंगल इंफेक्शन में बदल जाते हैं।
इन 7 तरीकों से ब्रा नुकसान पहुंचा रही है, सिर में होती है दिक्कत
खराब फिटिंग वाली ब्रा पहनने से स्तनों को सपोर्ट नहीं मिलता है जिसकी वजह से गर्दन और पीठ पर दबाव पड़ता है। इससे सिर में गर्दन से होकर जाने वाला खून बाधित होती है जो बाद में सिरदर्द की तरह सामने आता है।
इन 7 तरीकों से ब्रा नुकसान पहुंचा रही है, सिर में होती है दिक्कत
कई बार बेकार फिटिंग की अंडरवॉयर ब्रा पहनने से अस्थि पिंजर पर दबाव पड़ता है। सीने के इस भाग पर दबाव पड़ने से सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हो सकती है।