फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: कम उम्र में ही क्यों बढ़ रही है आंखों की दिक्कतें? डॉक्टर से जानिए इसकी मुख्य वजह और उपाय

Sat, 24 Jun 2023 05:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 24 Jun 2023 05:30 PM IST
विज्ञापन
eye problems in early age causes and symptoms in hindi, how to keep eyesight healthy
आंखों में कमजोरी की समस्या - फोटो : istock

वैश्विक स्तर पर डेटा देखें तो पता चलता है कि कम उम्र (6-18 साल) में ही आंखों की समस्याएं जैसे कम-धुंधला दिखाई देना, सिरदर्द, ध्यान से किसी चीज को देखने में कठिनाई या दूर की चीजों को साफ न देख पाने की समस्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कई पर्यावरणीय और दिनचर्या में गड़बड़ी की समस्याएं हैं जो इन विकारों को बढ़ावा दे रही हैं। आमतौर पर माना जाता रहा है कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, आंखों की दिक्कतें भी बढ़ने लग जाती हैं, पर कम उम्र में ही ये समस्याएं जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करने वाली हो सकती है।



डॉक्टर कहते हैं, आंखों की कई अलग-अलग स्थितियां और बीमारियां हैं जो बच्चे की दृष्टि को प्रभावित कर सकती हैं। डॉक्टर कहते हैं, मौजूदा समय में बच्चों में इन समस्याओं के लिए पोषण में कमी और स्क्रीन टाइम का बढ़ना दो प्रमुख कारण हो सकते हैं।
आंखें चूंकि आपकी क्वालिटी ऑफ लाइफ से संबंधित हैं, इसलिए जरूरी है कि सभी उम्र के लोगों को इनका विशेष ध्यान रखना चाहिए।

eye problems in early age causes and symptoms in hindi, how to keep eyesight healthy
कम उम्र में ही कमजोर हो रही है रोशनी - फोटो : istock

स्क्रीन टाइम और आहार में गड़बड़ी-  दो प्रमुख कारण

लंबे समय तक मोबाइल-लैपटॉप जैसी स्क्रीन पर बच्चों का अधिक समय बिताना आंखों के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। बच्चों को डिजिटल उपकरणों के अधिक संपर्क से बचाना आवश्यक है। शिशुओं को स्क्रीन से बिल्कुल दूर रखना चाहिए। ऐसे मामलों में जहां बच्चों को ऑनलाइन सीखना पड़ता है, सुनिश्चित करें कि वे अपनी आंखों की अतिरिक्त देखभाल करें और स्क्रीन पर उतना ही समय बिताएं जितना कि आवश्यक हो।

इसके अलावा आहार में पौष्टिकता की कमी आंखों की समस्याओं के लिए प्रमुख कारण रही हैं। आइए जानते हैं कि भोजन में किन चीजों को शामिल करना आंखों की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक है?

eye problems in early age causes and symptoms in hindi, how to keep eyesight healthy
आंखों के लिए फायदेमंद हैं नट्स - फोटो : Pixabay

आहार में जरूर शामिल करें नट्स

नट्स यानी सूखे मेवे न सिर्फ आंखों के लिए बल्कि संपूर्ण शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। नट्स और सीड्स से वयस्कों के लिए प्रतिदिन विटामिन-ई की मात्रा को प्राप्त किया जा सकता है। अध्ययन में पाया गया कि विटामिन ई, अन्य पोषक तत्वों के साथ, एज रिलेटेड मैक्यूलर डीजेनरेशन (एएमडी) को रोकने में मदद कर सकता है। बच्चों की आंखों को भी सुरक्षा देने में इसके लाभ हैं। हेज़लनट्स, मूंगफली और बादाम-अखरोट विटामिन ई के अच्छे स्रोत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
eye problems in early age causes and symptoms in hindi, how to keep eyesight healthy
हरी सब्जियों का करें सेवन - फोटो : iStock

गहरे हरे रंग के पत्तेदार साग खाएं

केल, पालक और कोलार्ड साग, विटामिन-सी और ई दोनों से भरपूर होते हैं। इनमें कैरोटीनॉयड ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन भी होते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखने में काफी लाभकारी हो सकते हैं। विटामिन-ए को बच्चों में धुंधला या कम दिखने की समस्या से लेकर वयस्कों में एएमडी और मोतियाबिंद जैसे दीर्घकालिक नेत्र रोगों के जोखिम को कम करने वाला पाया गया है। हरे रंग के पत्तेदार साग आयरन और अन्य पोषक तत्वों के लिए भी लाभकारी हैं।

विज्ञापन
eye problems in early age causes and symptoms in hindi, how to keep eyesight healthy
आंखों के लिए अंडे खाने के फायदे - फोटो : Pixabay

अंडे से होने वाले लाभ

अंडे सिर्फ प्रोटीन ही नहीं प्रदान करते बल्कि इनमें मौजूद जिंक आपके शरीर को ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन का उपयोग करने में मदद करता है। ये यौगिक आंखों को स्क्रीन से निकलने वाली हानिकारक नीली रोशनी से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करती है। बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए आहार में अंडों को जरूर शामिल किया जाना चाहिए। 




---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed