फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heartburn: इन चीजों को खाने से होता है सीने में जलन, जानें इसके पीछे के प्रमुख कारण

Fri, 12 Sep 2025 01:31 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 12 Sep 2025 01:31 PM IST
सार

भोजन के बाद अक्सर कुछ लोगों को एसिड रिफ्लक्स की समस्या होती है। कई बार यह परेशानी आपके गंभीर भी हो सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि किन चीजों के खाने की वजह से सीने में जलन की समस्या होती है।

विज्ञापन
Eating these things causes heartburn know the main reason behind it
सीने में जलन की समस्या - फोटो : Freepik.com

Causes of Acid Reflux: एसिड रिफ्लक्स या सीने में जलन एक ऐसी समस्या जिससे बहुत से लोग कभी न कभी दो चार होते हैं। यह तब होता है जब पेट का एसिड ऊपर की ओर भोजन नली में आ जाता है। इससे सीने में तेज जलन और गले में खट्टा स्वाद महसूस होता है। लोग अक्सर इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर यह बार-बार हो तो यह गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज का रूप ले सकता है। 



इस समस्या के पीछे हमारी कुछ खाने-पीने की आदतें सीधे तौर पर जिम्मेदार होती हैं। मसालेदार और ज्यादा फैट वाला खाना, ज्यादा कॉफी और शराब का सेवन, और अनियमित खान-पान कुछ ऐसे प्रमुख कारण हैं जो इस समस्या को बढ़ा देते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि किन चीजों को खाने से एसिड रिफ्लक्स होता है और इसके पीछे के प्रमुख कारण क्या हैं?

Eating these things causes heartburn know the main reason behind it
प्रोसेस्ड फूड - फोटो : Adobe Stock

मसालेदार और तला-भुना खाना
मसालेदार और तला-भुना भोजन एसिड रिफ्लक्स का सबसे बड़ा कारण है। मिर्च और मसाले पेट में एसिड के उत्पादन को बढ़ाते हैं। इसी तरह का ज्यादा तेल और फैट वाला भोजन धीरे-धीरे पचता है, जिससे पेट में लंबे समय तक एसिड बना रहता है और एसिड रिफ्लक्स की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए विशेषज्ञ इन चीजों से परहेज करने का या बहुत सीमित मात्रा में इसका सेवन करने का सुझाव देते हैं।


ये भी पढ़ें- Alert: युवाओं की हड्डियां गला रही है ये चीज, जिम जाने वाले लोग हो जाएं सावधान; गंभीर रोगों का भी बढ़ रहा खतरा
Eating these things causes heartburn know the main reason behind it
टमाटर का जूस पीने के क्या हैं फायदें - फोटो : freepik.com

खट्टे फल और टमाटर
कुछ खट्टे फल, जैसे संतरा और नींबू, और टमाटर भी कुछ लोगों में एसिडिटी का कारण बन सकते हैं। इनमें मौजूद एसिड पेट के एसिड को बढ़ा देता है, जिससे सीने में जलन हो सकती है। हालांकि, यह हर किसी के साथ नहीं होता, लेकिन अगर आपको इन चीजों को खाने के बाद परेशानी होती है, तो इनका सेवन कम करें।

ये भी पढ़ें - Cancer Prevention: कैंसर से बचाव का सुरक्षा कवच, जानिए कौन-कौन से कैंसर की वैक्सीन उपलब्ध हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Eating these things causes heartburn know the main reason behind it
coffee - फोटो : Adobe stock

कैफीन, चॉकलेट और शराब
कॉफी, चाय, चॉकलेट और शराब में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो भोजन नली और पेट के बीच की मांसपेशी को ढीला कर देते हैं। इस मांसपेशी को लोअर इसोफेगल स्फिंक्टर कहते हैं, जो एसिड को ऊपर आने से रोकती है। जब यह मांसपेशी ढीली हो जाती है, तो पेट का एसिड आसानी से ऊपर आ जाता है।

विज्ञापन
Eating these things causes heartburn know the main reason behind it
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
बचाव के तरीके
एसिड रिफ्लक्स से बचने के लिए अपनी खाने-पीने की आदतों में बदलाव लाना जरूरी है। छोटे-छोटे अंतराल पर कम खाना खाएं, रात में सोने से 2-3 घंटे पहले खाना खा लें, और भोजन को धीरे-धीरे चबाकर खाएं। ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाने से बचें। अगर समस्या बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed