फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Fat: प्रोटीन-आयरन की तरह शरीर के लिए वसा की भी जरूरत, जानिए क्या होता है हेल्दी फैट-कैसे प्राप्त करें?

Sat, 17 Jun 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Jun 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Eating healthy fats has many benefits know what are healthy fats and its sources in hindi
हेल्दी फैट का करें सेवन - फोटो : iStock

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि हम सभी स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन करें, ऐसी चीजें जो कई प्रकार के विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर हों। शरीर को बेहतर तरीके से काम करते रहने के लिए तमाम प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, वसा भी उनमें से एक है। हालांकि माना जाता रहा है कि वसा के सेवन से शरीर में चर्बी की मात्रा बढ़ने लगती है। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वसा हमारे शरीर के लिए जरूरी है, यह भी दो प्रकार का होता है- हेल्दी फैट और अनहेल्दी फैट। हमें जरूरत होती है हेल्दी फैट की, हालांकि ज्यादातर लोग इसके लाभ से अनजान होते हैं।

आइए हेल्दी फैट और शरीर में इसकी जरूरतों के बारे में समझते हैं।

Eating healthy fats has many benefits know what are healthy fats and its sources in hindi
शरीर के लिए हेल्दी फैट जरूरी - फोटो : istock

हेल्दी फैट क्या होता है?

आहार विशेषज्ञ बताते हैं, फैट्स भी एक प्रकार के पोषक तत्व हैं और प्रोटीन-आयरन की तरह ही हमारे शरीर को ऊर्जा प्राप्त करने, विटामिन को अवशोषित करने और हृदय-मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए इसकी आवश्यकता होती है।

हेल्दी फैट्स जैसे मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट्स कई प्रकार के रोगों के जोखिम को कम करने में भी मदद करते है। हम सभी को आहार में ऐसे खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करना चाहिए जो गुड फैट के अच्छे स्रोत हों।

Eating healthy fats has many benefits know what are healthy fats and its sources in hindi
स्वस्थ वसा से होने वाले फायदे - फोटो : Pixabay

हेल्दी फैट क्यों जरूरी हैं?

जिस प्रकार से मांसपेशियों के निर्माण के लिए प्रोटीन और रक्त की मात्रा को व्यवस्थित रखने के लिए शरीर को आयरन की जरूरत होती है, उसी प्रकार से हमारे लिए हेल्दी फैट भी बहुत जरूरी हैं। आहार में स्वस्थ वसा को शामिल करने से होने वाले लाभ को लेकर किए गए अध्ययनों में पाया गया है कि यह हृदय रोगों के विकास के जोखिम को कम करने, ब्लड कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार करने, रक्त शर्करा को नियंत्रण में रखने और शरीर में इंफ्लामेशन को कम करने में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eating healthy fats has many benefits know what are healthy fats and its sources in hindi
कोलेस्ट्रॉल का कम होता है जोखिम - फोटो : istock

कोलेस्ट्रॉल  को कंट्रोल करने में इसकी विशेष भूमिका

हेल्दी फैट को डाइट्री फैट भी कहा जाता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस प्रकार से यह आपके हृदय को स्वस्थ रखने के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। लेकिन जब आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो इसका आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। इसलिए सुनिश्चिच करें कि आपके आहार में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट की मात्रा हो। शोधकर्ताओं ने पाया कि यह हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा कम कर सकता है। 

विज्ञापन
Eating healthy fats has many benefits know what are healthy fats and its sources in hindi
हेल्दी फैट वाली चीजों का करें सेवन - फोटो : Pixabay

किन चीजों में होती है हेल्दी फैट की मात्रा?

आहार में कई चीजों के माध्यम से शरीर के लिए आवश्यक हेल्दी फैट की पूर्ति की जा सकती है।

  • स्वाभाविक रूप से फैटी मछलियां जैसे सैल्मन, मैकेरल आदि ओमेगा -3 फैटी एसिड के अच्छे स्रोत हैं।
  • एवोकाडो को हृदय रोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है इसका एक कारण इसमें मौजूद स्वस्थ वसा की मात्रा है।
  • नट्स और सीड्स।
  • ऑलिव ऑयल-बीन्स।
 

----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed