फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: क्या आप भी पीते हैं लौकी का जूस? हो जाइए सावधान, अध्ययन में दुष्प्रभावों को लेकर बड़ा खुलासा

Fri, 16 Jun 2023 07:13 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 16 Jun 2023 07:13 PM IST
विज्ञापन
lauki juice benefits and side effects, bottle gourd juice side effects study in hindi
लौकी का जूस फायदेमंद है या नहीं? - फोटो : istock

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए सभी लोगों को रोजाना आहार में फलों-सब्जियों के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति हो सकती है। कुछ अध्ययनों में पाया गया कि वेजिटेबल जूस के नियमित सेवन की आदत आपको हृदय रोगों और डायबिटीज जैसी क्रोनिक बीमारियों के खतरे से भी बचाने में सहायक हो सकती है।



लौकी जिसे भारत में घिया या दूधी के नाम से जाना जाता है, इसे पोषक तत्वों का पावरहाउस कहा जाता है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप और लिवर रोगों को नियंत्रित करने के साथ पाचन स्वास्थ्य को बेहतर रखने और तासीर के अनुसार शरीर को ठंडक देने में भी इसके लाभ देखे गए हैं। इससे होने वाले फायदों को ध्यान में रखते हुए कई लोग लौकी के जूस का भी सेवन करते हैं, पर क्या वास्तव में लौकी का जूस स्वास्थ्यवर्धक है?

आइए जानते हैं कि इस तरह के सवाल क्यों खड़े हो रहे हैं?

lauki juice benefits and side effects, bottle gourd juice side effects study in hindi
लौकी की जूस - फोटो : istock

लौकी का जूस नुकसानदायक?

पिछले कुछ वर्षों में सामने आई रिपोर्ट्स में लौकी के जूस के सेवन से उल्टी और अपर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जीआई) रक्तस्राव की शिकायत देखी गई है। क्या वास्तव में लौकी का जूस शरीर के लिए फायदे की जगह नुकसानदायक हो सकता है?

लौकी के जूस के सेवन से होने वाली समस्याओं को जानने के लिए अध्ययन किया गया जिसमें भी शोधकर्ताओं ने पाया कि लौकी का सेवन अच्छे से पका कर ही किया जाना चाहिए। कच्ची लौकी या इसका जूस शरीर के लिए हानिकारक प्रभावों वाला हो सकता है।

lauki juice benefits and side effects, bottle gourd juice side effects study in hindi
लौकी का जूस और इसके साइड इफेक्ट्स - फोटो : pixabay

अध्ययन में क्या पता चला?

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक लौकी (लगेनेरिया सिसेरिया) के जूस के सेवन के कारण कुछ लोगों में गंभीर उल्टी और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रक्तस्राव और पॉइजनिंग की समस्या देखी गई। इस रिपोर्ट में 52 वर्षीय महिला की केस स्टडी का जिक्र है जिसे लौकी के जूस के सेवन के बाद हेमाटेमेसिस (उल्टी के साथ खून आने) और शॉक की समस्या के साथ आपातकालीन चिकित्सा की आवश्यकता पड़ी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
lauki juice benefits and side effects, bottle gourd juice side effects study in hindi
लौकी खाने के फायदे और नुकसान - फोटो : pixabay

क्या कहते हैं शोधकर्ता?

अध्ययन में शोधकर्ताओं की टीम ने पाया कि लौकी, कुकरबिटेसी फैमिली से संबंधित है जिसमें जहरीले टेट्रासाइक्लिक ट्राइटरपेनॉइड यौगिक हो सकते हैं। इन्हें कुकुर्बिटासिन कहा जाता है जो कड़वा स्वाद और विषाक्तता के लिए जिम्मेदार होते हैं।

वैसे तो इस तरह की विषाक्तता के मामले अत्यंत दुर्लभ है और बहुत कम सामने आए हैं। हालांकि इसके जोखिमों को देखते हुए कच्ची लौकी के जूस को सेहत के लिए लाभकारी नहीं माना जा सकता है। लौकी का सेवन हमेशा पका कर ही किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
lauki juice benefits and side effects, bottle gourd juice side effects study in hindi
लौकी के फायदे - फोटो : pintrest

कई प्रकार से लाभकारी भी है लौकी

लौकी को अगर अच्छी तरह से पकाकर इसका सेवन किया जाता है तो इससे शरीर को कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। 

  • लौकी कम कैलोरी वाली सब्जियों में से एक है- प्रति 100 ग्राम में सिर्फ 14 कैलोरी होती है। यह वजन नियंत्रण में बहुत लाभकारी है। 
  • ताजा लौकी विटामिन-सी का भी अच्छा स्रोत है।100 ग्राम लौकी से 10 मिलीग्राम की मात्रा में ये विटामिन होता है। इससे दैनिक आवश्यकताओं का 17% प्राप्त किया जा सकता है। 
  • लौकी को पाचन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह अपच और कब्ज की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करती है।
  • लौकी में थियामिन, नियासिन (विटामिन बी-3), पैंटोथेनिक एसिड (विटामिन बी-5), पाइरिडोक्सिन (विटामिन बी-6), और कैल्शियम, पोटेशियम, मैंगनीज जैसे खनिजों की भी मात्रा होती है।


----------------

स्रोत और संदर्भ
Bottle gourd (Lagenaria siceraria) juice poisoning

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed