फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: ओमेगा-3 की कमी से शरीर को हो सकते हैं नुकसान, इन चार चीजों से मिलेगा भरपूर लाभ

Wed, 29 Sep 2021 05:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 29 Sep 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
Eat these four foods to overcome the deficiency of Omega 3
ओमेगा 3 के फायदे - फोटो : Pixabay

डॉ. परवेश मलिक 


फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

मानव शरीर में कई ऐसी चीजें हैं, जिनकी कमी के कारण हम कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। शरीर में पानी की कमी और खून की कमी होने से हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुंच सकते हैं और हम कई गंभीर बीमारियों की चपेट में भी आ सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि शरीर में किसी चीज की कमी न होने दी जाए। जैसे- ओमेगा-3, अगर हमारे शरीर में इसकी कमी होती है तो इससे हमें कई तरह के नुकसान पहुंच सकते हैं। इसकी कमी से किसी काम पर आप फोकस नहीं कर पाते हैं और साथ ही नींद अच्छी तरह पूरी नहीं होती है, जिसके कारण हमारे शरीर में कमजोरी और कई तरह की दिक्कतों की शुरुआत यहीं से होती है। ऐसे में हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से ओमेगा-3 की कमी को पूरा किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Eat these four foods to overcome the deficiency of Omega 3
ओमेगा 3 के फायदे - फोटो : Pixabay

अखरोट

  • ओमेगा-3 फैटी एसिड का सबसे अच्छा और महत्वपूर्ण स्त्रोत है अखरोट। ये हमारे दिमाग को दुरुस्त करने में अहम रोल निभा सकता है, जिससे हमारी सेहत भी ठीक रहती है। इसके लिए आपको अखरोट को भिगोकर इनका सेवन करना चाहिए। इससे आपको काफी ज्यादा और अच्छा फायदा मिल सकता है।
Eat these four foods to overcome the deficiency of Omega 3
ओमेगा 3 के फायदे - फोटो : pixabay

बादाम

  • बादाम खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 मिलता है, क्योंकि इसके अंदर ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा पाई जाती है। आपको रात को बादाम भिगोकर रखने हैं और फिर अगली सुबह इसके छिलके उतारकर इनका सेवन करना है। ऐसा करने से आपको फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Eat these four foods to overcome the deficiency of Omega 3
ओमेगा 3 के फायदे - फोटो : Pixabay

लहसुन

  • भारतीय रसोई में लहसुन का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए होता है, लेकिन हम ये नहीं भूल सकते कि ये हमारी पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में, शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में और शारीरिक कमजोरी को दूर करने में भी मदद कर सकता है। इसलिए आप इसका सेवन करने ये फायदे ले सकते हैं।
विज्ञापन
Eat these four foods to overcome the deficiency of Omega 3
ओमेगा 3 के फायदे - फोटो : iStock

किशमिश

  • शायद आप ये बात तो जानते ही होंगे कि किशमिश सूखे हुए अंगूर होते हैं, जिनमें विटामिन, जिंक और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में ये हमें खून की कमी, कब्ज और बवासीर जैसी समस्याओं में आराम देने काम करते हैं। आपको करना ये है कि इन्हें पानी में रात को भिगोकर रखना है और सुबह इनका सेवन कर सकते हैं।


नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed