{"_id":"609fa6aa7293a22e00786863","slug":"eat-sunflower-oil-to-boost-your-immunity-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खाने में करें इस तेल का इस्तेमाल, और भी हैं फायदे","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खाने में करें इस तेल का इस्तेमाल, और भी हैं फायदे
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Sat, 15 May 2021 04:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
इस तेल में एंटी- ऑक्सीडेंट्स एवं एंटी-फंगल तत्व पाए जाते हैं
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Medically Reviewed by Dr. Rewa Maheshwari
डॉ रेवा माहेश्वरी
अर्पण हॉस्पिटल, सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट, इंदौर
डिग्री- मास्टर्स- फूड न्यूट्रीशियन
अनुभव - 9 वर्ष
रोग-क्षमता बढ़ाने के लिए किन आहारों का सेवन करना चाहिए पिछले दिनों में लोग ये तो बहुत अच्छे से जान चुके हैं लेकिन इस बारे में लोगों तक अधिक जानकारी नहीं पहुंची है कि किस तेल के सेवन से रोग-प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। खाने में सूरजमुखी का तेल लेने से हमारी कमजोर रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी ठीक हो जाती है। इस तेल में एंटी- ऑक्सीडेंट्स एवं एंटी-फंगल तत्व पाए जाते हैं, साथ ही विटामिन-सी भी इसमें अच्छी मात्रा में मौजूद रहता है। अगली स्लाइड्स से जानिए सूरजमुखी के तेल के सेवन से होने वाले फायदे।
2 of 6
खाने में सूरजमुखी का तेल डालना शुरु कर दें
- फोटो : Social media
पाचनतंत्र सुधारे
यदि आपका पेट गड़बड़ रहता है, ठीक से साफ नहीं हो पाता है, हल्का खाना भी भारी लगता है तो आप खाने में सूरजमुखी का तेल डालना शुरु कर दें। इससे बहुत हद तक आपको राहत मिलेगी। इस तेल में लेक्सेटिव गुण पाए जाते हैं जो कि खाने को आसानी से पचाने में सहायता करते हैं। अन्य तेलों के मुकाबले यह तेल खाने में हल्का भी होता है।
3 of 6
इसका एक समय सेवन जरूर करें
- फोटो : Pixabay
दिल के लिए है फायदेमंद
सूरजमुखी का तेल उन लोगों के लिए रामबाण की तरह है जिन्हें कोई न कोई दिल की बीमारी है। इसमें विटामिन-ई पाया जाता है जो कि एंटी- ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। जिससे कि दिल संबंधी बीमारी के बढ़ने की संभावना कम होती जाती है। उसके अलावा इसमें ओलिक एसिड पाया जाता है जो कि आपके ह्रदय को स्वस्थ रखता है इसलिए प्रतिदिन इसका एक समय सेवन जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इसका सेवन नियम से करवाएं
- फोटो : Pixabay
रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
सूरजमुखी के तेल में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कि रोग-प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करते हैं। तेल को कच्चा खाने की बजाय अपने रोज के खाने में डालें। बेहतर होगा कि रोज उपयोग में लेने वाले तेल से आप इसे रिप्लेस कर लें। बुजुर्गों के लिए तो यह बहुत फायदेमंद साबित होता है इसलिए उन्हें इसका सेवन नियम से करवाएं।
विज्ञापन
5 of 6
इसमें एंटी- फंगल गुण पाए जाते हैं
- फोटो : social media
मुंह के स्वास्थ्य के लिए
मुंह के स्वास्थ्य के लिए भी इस तेल का सेवन अच्छा है। यदि मुंह में फंगल संक्रमण हुआ है तो सूरजमुखी का तेल खाना चाहिए। इसमें एंटी- फंगल गुण पाए जाते हैं जो कि संक्रमण से राहत दिलाते हैं। जिनको प्लाक की समस्या होती है, उन्हें भी अन्य किसी तेल के मुकाबले सूरजमुखी का तेल खाना चाहिए।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।