फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के मरीज ब्लैक फंगस के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, जानें क्या करें और क्या नहीं

Sat, 15 May 2021 03:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 15 May 2021 03:54 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update Symptoms of mucormycosis black fungus know what to do and what not to do to avoid
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

देशभर में कोरोना वायरस से जहां एक तरफ लोग संक्रमित हो रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ ये वायरस लोगों की जान भी ले रहा है। लेकिन अब ये वायरस यहीं तक सीमित नहीं है, बल्कि ये वायरस लोगों की आंखों पर भी वार कर रहा है। जो लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं उनको आंखों से जुड़ी कई परेशानियां देखने को मिल रही है। यहां तक कि कई लोग तो ऐसे हैं, जिनको अपनी आंखें तक गंवानी पड़ रही है। इस इंफेक्शन को म्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के नाम से जाना जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर इसके लक्षण क्या हैं और हम इससे कैसे खुद का बचाव कर सकते हैं।

coronavirus update Symptoms of mucormycosis black fungus know what to do and what not to do to avoid
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ये हैं लक्षण

  • दरअसल, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी आईसीएमआर ने ब्लैक फंगस को लेकर कुछ अहम जानकारी साझा की। उनके द्वारा इसके लक्षण भी बताए गए, जिन्हें हमें कभी भी नजरअंदाज नहीं करना है, और ये लक्षण दिखते ही हमें अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इनमें शामिल हैं नाक बंद होना, आंखों की रोशनी कम होना, आंखों में दर्द होना, सिर दर्द होना, गाल और आंखों में सूजन, दांत दर्द होना, चेहरे पर दर्द, दांतों का ढीला होना, नाक में काली पपड़ी बनना, मानसिक स्थित में बदलाव या फिर भ्रम पैदा होना शामिल हैं।
coronavirus update Symptoms of mucormycosis black fungus know what to do and what not to do to avoid
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्या करें:-

-हाइपरग्लीसीमिया (ब्लड शुगर) को कंट्रोल रखें।
-कोरोना से ठीक होने के बाद भी ब्लड ग्लूकोज का लेवल मॉनिटर करते रहें
-डॉक्टर्स की सलाह पर ही स्टेरॉयड का इस्तेमाल करें
-ऑक्सीजन थैरेपी के दौरान ह्यूमिडिटीफायर के लिए साफ पानी का ही इस्तेमाल करें
-जरूरत पड़ने पर ही एंटीबायोटिक्स या एंटीफंगल दवाओं का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update Symptoms of mucormycosis black fungus know what to do and what not to do to avoid
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

क्या न करें:-

-अगर आप इस ब्लैक फंगस से बचना चाहते हैं, तो आपको भूलकर भी इसके लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना है
-बंद नाक वाले सभी मामलों को बैक्टीरियल साइनसाइटिस समझने की भूल बिल्कुल न करें और खासतौर पर कोरोना और इम्यूनोसप्रेशन के मामले में तो ऐसी गलती बिल्कुल भी न करें।

विज्ञापन
coronavirus update Symptoms of mucormycosis black fungus know what to do and what not to do to avoid
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

ब्लैक फंगस से कैसे बचें:-

-धूल वाली जगहों पर मास्क पहनकर रखें
-मिट्टी, काई या खाद जैसी चीजों के पास जाते समय जूते, ग्लव्स फूल स्वील्स कमीज और ट्राउजर पहनें
-साफ-सफाई का खासतौर पर ध्यान रखें
-साथ ही डायबिटीज पर कंट्रोल, इम्यूनोमॉड्यूलेटिंग ड्रग या स्टेरॉयड का कम से कम इस्तेमाल करके भी इससे बचा सकता है।

स्त्रोत और संदर्भ:
https://twitter.com/ICMRDELHI/status/1391316770498105351

नोट: यह लेख इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी आईसीएमआर द्वारा साझा की गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed