फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sleep Hormone: अच्छी नींद पाने के लिए जरूरी है 'मेलाटोनिन', इन आसान उपायों से बढ़ा सकते हैं इसका स्तर

Tue, 23 Jan 2024 08:48 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 23 Jan 2024 08:48 PM IST
विज्ञापन
easy ways to increase melatonin production for better sleep in hindi
नींद में कैसे करें सुधार - फोटो : iStock

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम की ही तरह रोजाना रात में अच्छी नींद लेना भी जरूरी माना जाता है। अध्ययनों में पाया गया है कि रात में 6-8 घंटे की निर्बाध नींद प्राप्त करना सभी लोगों के लिए जरूरी है। इससे न सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है साथ ही ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट भी कंट्रोल में रहता है। पर क्या आप जानते हैं कि अच्छी नींद कैसे पाई जा सकती है? 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अच्छी और आरामदायक नींद के लिए मेलाटोनिन आवश्यक है, ये नींद प्राप्त करने में सहायक हार्मोन है। हमारा शरीर प्राकृतिक रूप से इस हार्मोन का उत्पादन करता है। जब बाहर अंधेरा होने लगता है, तो शरीर में मेलाटोनिन का उत्पादन होता है। रात को अच्छी नींद पाने के साथ, मेलाटोनिन हमारे लिए जल्दी सो जाना और रात में निर्बाध नींद लेना भी आसान बनाता है। 

easy ways to increase melatonin production for better sleep in hindi
अच्छी नींद पीने के तरीके - फोटो : pexels

नींद की कमी से होने वाली दिक्कतें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, एक रात भी ठीक से नींद पूरी न होने की स्थिति में आप अगले दिन थकान, गुस्सा, चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। कुछ हफ्तों तक लगातार बनी रहने वाली नींद की समस्या संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप अच्छी नींद प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। कुछ उपायों को ध्यान में रखकर आप प्राकृतिक तौर पर शरीर में मेलाटोनिन के स्तर को ठीक रख सकते हैं।

easy ways to increase melatonin production for better sleep in hindi
धूप बहुत जरूरी - फोटो : iStock

धूप शरीर के लिए बहुत जरूरी

धूप में रोजाना कुछ समय बिताना न सिर्फ विटामिन-डी के उत्पादन को बढ़ावा देने में सहायता करता है साथ ही ये मेलाटोनिन को बढ़ावा देने में भी आपके लिए मददगार है। सुबह कम से कम 15 मिनट धूप में जरूर रहें। यह मेलाटोनिन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे आपको दिन में नहीं सोते हैं और रात में बेहतर नींद आती है। धूप का संपर्क उन पोषक तत्वों का स्तर भी बढ़ाता है जो अच्छी नींद लेने में मददगार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
easy ways to increase melatonin production for better sleep in hindi
पर्याप्त नींद जरूरी - फोटो : iStock

सोते समय कमरे में रखें अंधेरा

अच्छी नींद प्राप्त करने और मेलाटोनिन के स्तर को सुधारने के लिए सोते समय कमरे का माहौल ठीक रखना भी जरूरी है। कमरे को अंधेरा और शांत रखने से मेलाटोनिन के उत्पादन में सुधार होता है साथ ही नींद की गुणवत्ता भी अच्छी रहती है। कमरे में अंधेरा रखने से रात में बार-बार नींद के बाधित होने का भी खतरा भी कम रहता है।

विज्ञापन
easy ways to increase melatonin production for better sleep in hindi
स्क्रीन टाइम बढ़ने से होने वाले नुकसान - फोटो : istock

स्क्रीन टाइम को कम करना जरूरी

स्क्रीन टाइम यानी मोबाइल-कंप्यूटर पर बीतने वाले समय को कम करके भी आप नींद की गुणवत्ता को सुधार सकते हैं। सोने से कम से कम एक घंटा पहले अपने कंप्यूटर और डिजिटल उपकरणों को दूर रख दें। इन उपकरणों से निकलने वाली नीली रोशनी मेलाटोनिन उत्पादन को प्रभावित कर सकती है। स्क्रीन टाइम न सिर्फ नींद की समस्या बढ़ाती है साथ ही इससे शरीर में और भी कई दिक्कतों का जोखिम हो सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed