Medically Reviewed by-
देशभर में त्योहारों के मौसम शुरू हो गए हैं। अगले सप्ताह दीपावली है, जिसका पूरे साल लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। पर ध्यान देने वाली बात यह है कि दीपावली के समय मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा होता है। सामान्यतौर पर देशभर में यहीं से सर्दियों की शुरुआत हो जाती है। मौसम में हो रहे इस तरह के बदलाव के कारण कई तरह की मौसमी बीमारियों जैसे फ्लू, सर्दी-जुकाम आदि का खतरा भी बढ़ जाता है। त्योहारों के मौसम में बीमार पड़ने का मतलब है सारे आनंद पर पानी फिर जाना।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मौसम में हो रहे तेजी से बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम और बुखार का होना सामान्य है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें इस तरह की बीमारियों का खतरा अन्य लोगों के मुकाबले सबसे अधिक होता है। त्योहारों के मौसम में आप बीमार न पड़ें और त्योहारों का आनंद ले सकें, इसके लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ जरूरी टिप्स के बारे में जानते हैं जिनको प्रयोग में लाकर आप मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।
सलाह: त्योहारों के मौसम में रहें मौसमी बीमारियों से सुरक्षित, यह चार आसान से टिप्स हैं बेहद मददगार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइजीन को ध्यान में रखें
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अस्वच्छता को ज्यादातर बीमारियों का मुख्य कारण माना जाता है। विशेषकर कोरोनावायरस के समय में हाइजीन को लेकर सभी लोगों को विशेष अलर्ट रहने की आवश्यकता होती है। मौसमी संक्रमण से सुरक्षित रहने और फ्लू जैसी कई तरह की बीमारियों से बचे रहने के लिए हाथों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखें। हाथ धोने की आदत सामान्य सर्दी जैसे वायरल संक्रमण के साथ कोविड-19 से भी आपको सुरक्षित रखती है।
मौसमी बीमारियों का सबसे ज्यादा खतरा उन्हीं लोगों को होता है जिनकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है। वायरल सीजन में विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स और विटामिन-सी के सेवन को बढ़ाकर आप इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं। मौसमी संक्रमण के साथ कोरोनावायरस से भी बचाव के लिए भी इम्यूनिटी को मजबूत करने वाले उपाय करना फायदेमंद हो सकता है।
पर्याप्त आराम करना न भूलें
मौसमी बीमारियों से बचे रहने के लिए पर्याप्त नींद और आराम बहुत आवश्यक होता है। अध्ययनों से पचा चलता है कि नींद की कमी के कारण प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है जिससे कई तरह की बीमारियों और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सभी लोगों को रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।
संतुलित आहार का करें सेवन
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आहार का स्वस्थ और पौष्टिक होना बहुत आवश्यक होता है। फल, सब्जियां, मांस, डेयरी आदि का सेवन करके सामान्य सर्दी को रोकने में मदद मिल सकती है। आहार में मौसमी फलों को जरूर शामिल करें। खाने की प्लेट में तमाम तरह के रंगों वाले फलों और सब्जियों को शामिल करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।