फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: दिनचर्या की इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है हर्निया का खतरा, बरतें ये सावधानियां

Sat, 30 Aug 2025 12:11 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 30 Aug 2025 12:11 PM IST
सार

Measures to Prevent Hernia: हर्निया एक गंभीर समस्या है, जिसे समय पर नियंत्रित न किया जाए तो यह और भी खतरनाक हो सकती है। हर्निया होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन कुछ प्रमुख कारणों से सावधानी बरतकर आप इसके खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

विज्ञापन
Due to these mistakes in daily routine the risk of hernia increases know in hindi
हर्निया - फोटो : Adobe Stock

Causes Of Hernia: हर्निया एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है जिसमें शरीर का कोई अंदरूनी अंग या ऊतक किसी कमजोर मांसपेशी से बाहर निकल आता है। यह समस्या बेहद दर्दनाक होती है, और अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए तो यह गंभीर भी हो सकती है। हर्निया किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है, लेकिन यह पुरुषों में अधिक आम है।



अक्सर लोग सोचते हैं कि हर्निया सिर्फ भारी वजन उठाने से होता है, लेकिन यह पूरी तरह से सच नहीं है। हमारी रोजमर्रा की दिनचर्या में कुछ ऐसी गलतियां होती हैं जो धीरे-धीरे हमारी मांसपेशियों को कमजोर करती हैं और हर्निया के जोखिम को बढ़ाती हैं। इन गलतियों को नजरअंदाज करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। अच्छी बात यह है कि अपनी जीवनशैली में कुछ छोटे-मोटे बदलाव करके इस समस्या से बच सकते हैं। आइए इस लेख में चार प्रमुख गलतियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Due to these mistakes in daily routine the risk of hernia increases know in hindi
हर्निया - फोटो : Adobe Stock

गलत तरीके से भारी वजन उठाना
हर्निया का सबसे बड़ा कारण गलत तरीके से भारी वजन उठाना है। जब आप अपनी पीठ और पेट की मांसपेशियों का उपयोग किए बिना सीधे घुटनों को मोड़े बिना वजन उठाते हैं, तो पेट की मांसपेशियों पर अत्यधिक दबाव पड़ता है। यह दबाव धीरे-धीरे मांसपेशियों को कमजोर कर सकता है, जिससे हर्निया होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए भारी सामान उठाते समय हमेशा घुटनों को मोड़कर और पीठ को सीधा रखते हुए उठाना चाहिए।


ये भी पढ़ें- Pneumonia Symptoms: खांसी-बुखार के साथ दिख रहे हैं ये लक्षण, तो हो सकता है निमोनिया का संकेत
Due to these mistakes in daily routine the risk of hernia increases know in hindi
मोटापा - फोटो : Adobe stock

मोटापा और शारीरिक निष्क्रियता
आजकल की सेडेंटरी लाइफस्टाइल यानी शारीरिक निष्क्रियता मोटापे का कारण बनती है, जो हर्निया के लिए एक प्रमुख जोखिम कारक है। पेट के चारों ओर जमा होने वाला अतिरिक्त फैट पेट की मांसपेशियों पर लगातार दबाव डालता है। इसके साथ ही, व्यायाम न करने से मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। नियमित व्यायाम हर्निया के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।


ये भी पढ़ें- Calcium Rich Food: दूध के अलावा इन चार चीजों में भी होता है भरपूर कैल्शियम, हड्डियों की मजबूती के लिए आज से ही डाइट में करें शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
Due to these mistakes in daily routine the risk of hernia increases know in hindi
निमोनिया - फोटो : Adobe Stock

पुरानी खांसी और कब्ज
पुरानी खांसी और लंबे समय तक रहने वाला कब्ज भी हर्निया का कारण बन सकते हैं। जब आप खांसते हैं या कब्ज के कारण जोर लगाते हैं, तो पेट पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। यह दबाव धीरे-धीरे पेट की मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव डालता है, जिससे मांसपेशियां कमजोर होती हैं, इससे हर्निया का खतरा और बढ़ जाता है। ऐसे में यदि आपको लंबे समय से खांसी या कब्ज की समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

विज्ञापन
Due to these mistakes in daily routine the risk of hernia increases know in hindi
हर्निया - फोटो : Adobe Stock

पोषक तत्वों की कमी
कमजोर मांसपेशियां हर्निया का कारण बन सकती हैं, और मांसपेशियों को मजबूत रखने के लिए सही पोषण बहुत जरूरी है। प्रोटीन, विटामिन सी और अन्य पोषक तत्वों की कमी से मांसपेशियां और ऊतक कमजोर हो सकते हैं। अपने आहार में प्रोटीन और विटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करें ताकि आपकी मांसपेशियां मजबूत रहें और हर्निया जैसी समस्याओं से बच सकें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed