फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Better Sleep: अच्छी नींद चाहते हैं? सोने जाने से पहले जानिए क्या करें और क्या नहीं?

Tue, 13 Feb 2024 08:57 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 13 Feb 2024 08:57 PM IST
विज्ञापन
dos and don'ts you can keep in mind for better sleep and overall health
अच्छी नींद कैसे प्राप्त करें? - फोटो : Pixabay

शरीर स्वस्थ रहे इसके लिए पौष्टिक आहार और लाइफस्टाइल का ठीक रहना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है कि आप स्वस्थ नींद लें। स्वस्थ नींद का मतलब, निर्बाध और रात में कम से कम 6-8 घंटे की नींद लेने से है। वयस्कों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी लोगों को नींद पर विशेष ध्यान देते रहने की सलाह दी जाती है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों की रात की नींद पूरी नहीं होती है उनमें कई प्रकार की शारीरिक और मानसिक विकारों का खतरा हो सकता है।



क्या आप भरपूर नींद ले पा रहे हैं? अगर नहीं तो इसके कारणों के बारे में समझना और उसका समय रहते उपचार करना आवश्यक हो जाता है। एक रात भी नींद पूरी न होने के कारण समस्याओं के बढ़ने का जोखिम हो सकता है।

dos and don'ts you can keep in mind for better sleep and overall health
नींद की गुणवत्ता पर दें ध्यान - फोटो : Pixabay

गुणवत्तापूर्ण नींद जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गुणवत्तापूर्ण नींद शरीर में ऊर्जा के स्तर को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है। इम्युनिटी सिस्टम को ठीक रखने के लिए भी इसे आवश्यक माना जाता है, जिससे आप कई बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। हालांकि लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण नींद विकारों की समस्या काफी तेजी से बढ़ती हुई देखी जा रही है। किसी भी उम्र में नींद की समस्याओं के कारण संपूर्ण स्वास्थ्य पर असर हो सकता है। अच्छी नींद पाने के लिए जरूरी है कि आप सोने से पहले की अपनी आदतों में सुधार करें।

dos and don'ts you can keep in mind for better sleep and overall health
कैसे पाएं अच्छी नींद - फोटो : istock

सोने से पहले क्या करें?

बेड पर जाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

  • हर दिन एक ही समय पर सोने और उठने की कोशिश करें, वीकेंड पर भी इस बात का ध्यान रखें। सोने से पहले एक आरामदायक दिनचर्या की आदत बनाएं जैसे किताब पढ़ना, गर्म पानी से स्नान या गहरी सांस लेने के व्यायाम का अभ्यास करना। सुनिश्चित करें कि आपके कमरे में पर्याप्त अंधेरा हो, यदि आवश्यक हो तो काले पर्दे का उपयोग करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
dos and don'ts you can keep in mind for better sleep and overall health
नींद की समस्या - फोटो : pixabay

सोने से पहले क्या न करें?

अच्छी नींद पाने के लिए कुछ चीजों को न करने की सलाह दी जाती है।

  • सोने से कम से कम 4-6 घंटे पहले कॉफी और चाय जैसे कैफीन युक्त पेय का सेवन न दें, ये नींद की गुणवत्ता में प्रभावित कर सकते हैं। रात में भारी भोजन करने से बचें। अधिक या भारी भोजन असुविधा पैदा करता है और आपके लिए सोना कठिन बना सकता है। कमरे में तेज रोशनी के स्रोतों से बचें क्योंकि इससे मेलाटोनिन का उत्पादन बाधित हो सकता है जो नींद के लिए जरूरी हार्मोन है।
विज्ञापन
dos and don'ts you can keep in mind for better sleep and overall health
नींद विकारों का खतरा - फोटो : istock

नींद की समस्या में क्या करें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, नींद न आने के कई कारण हो सकते हैं। पर अगर आपको अक्सर ही नींद न आने की समस्या बनी रहती है तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें। कुछ स्थितियों में नींद की समस्या को कुछ प्रकार की अंतर्निहित बीमारियों का कारण भी माना जाता है, जिसका समय पर निदान और उपचार किया जाना आवश्यक हो जाता है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed