फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिंताजनक: 50 फीसदी युवाओं में रिपोर्ट की गई इस विटामिन की कमी, गंभीर दुष्प्रभावों को लेकर शोधकर्ताओं ने चेताया

Tue, 13 Feb 2024 05:37 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 13 Feb 2024 05:37 PM IST
विज्ञापन
Are you at risk of vitamin B12 deficiency know its risk factors and complications
युवाओं में विटामिन बी-12 की कमी - फोटो : iStock

शरीर ठीक से काम करता रहे इसके लिए जरूरी है कि आप पौष्टिक आहार का सेवन करते हैं। दैनिक रूप से फल-सब्जियों से भरपूर चीजें शरीर के लिए आवश्यक विटामिन्स, प्रोटीन, मिनरल्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स प्रदान करती हैं। डॉक्टर बताते हैं, शरीर के लिए विटामिन बी-12 बहुत लाभकारी पोषक तत्व है, आहार के माध्यम से सभी लोगों को इसकी पूर्ति पर ध्यान देते रहना चाहिए। इस विटामिन की कमी से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है।



आयुर्वेद संस्थान द्वारा किए गए एक हालिया शोध में वैज्ञानिकों की टीम ने बताया कि बड़ी संख्या में युवाओं में इस आवश्यक पोषक तत्व की कमी होती जा रही है। लगभग 50 फीसदी युवा इसकी कमी से जूझ रहे हैं। विटामिन बी-12 का शरीर में कम स्तर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य विकारों को बढ़ाने वाला हो सकता है।

आइए जानते हैं कि शरीर में इस पोषक तत्व की कमी से किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है?

Are you at risk of vitamin B12 deficiency know its risk factors and complications
विटामिन बी-12 की कमी - फोटो : istock

युवाओं में विटामिन बी-12 का कम होता स्तर

शोधकर्ताओं की टीम ने बताया कि 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को प्रतिदिन आहार के माध्यम से 2.4 mcg विटामिन बी-12 की जरूरत होती है, ज्यादातर लोग इसकी पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। विशेषतौर पर शाकाहार का सेवन करने वाले युवाओं में विटामिन बी-12 की कमी का खतरा अधिक देखा जा रहा है।

मानव शरीर को लाल रक्त कोशिकाओं, तंत्रिकाओं, डीएनए बनाने और अन्य कार्यों को पूरा करने के लिए विटामिन बी12 की आवश्यकता होती है। अधिकांश विटामिनों की तरह, बी12 शरीर स्वयं से नहीं बना पाता है, इसके लिए इससे भरपूर चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है।

Are you at risk of vitamin B12 deficiency know its risk factors and complications
सांस की समस्या को कैसे ठीक करें? - फोटो : istock

विटामिन बी-12 की कमी से होने वाली समस्या

शोधकर्ताओं ने बताया, जिन लोगों में विटामिन बी-12 की  मात्रा कम होने की समस्या देखी गई है, उनमें से अधिकतर लोग हाथों में सुन्नता और पिन जैसी चुभन की शिकायत कर रहे हैं। इसके अलावा ये स्थिति चलने में परेशानी, जोड़ों में गंभीर दर्द होने, शरीर का रंग पीला पड़ने और सांस फूलने की दिक्कत होने का जोखिम भी बढ़ा सकती है। 

द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित हार्वर्ड की रिपोर्ट के अनुसार,  गंभीर स्थितियों में विटामिन बी 12 की कमी से  अवसाद, भ्रम, स्मृति हानि, स्वाद और गंध न आने की समस्या जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Are you at risk of vitamin B12 deficiency know its risk factors and complications
गर्भावस्था में होने वाली दिक्कतें - फोटो : istock

गर्भवती में भी इसकी कमी

शोध में कहा गया है कि 50 फीसदी से अधिक गर्भवती महिलाओं में भी विटामिन-बी12 की कमी का खतरा देखा जा रहा है। इससे मां के साथ भ्रूण की सेहत पर असर हो सकता है। विटामिन बी-12 का स्तर कम होने से बच्चे को विकासात्मक समस्याओं का भी खतरा हो सकता है। हालांकि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच में सभी महिलाओं को अन्य सप्लीमेंट्स की ही तरह से विटामिन बी के सेवन की भी सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
Are you at risk of vitamin B12 deficiency know its risk factors and complications
आहार में पौष्टिक चीजों को करें शामिल - फोटो : Pixabay

शाकाहारी लोगों में हो सकता है खतरा

मांस, अंडे, मुर्गी, डेयरी उत्पाद जैसे खाद्य पदार्थों से इस विटामिन की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है, यही कारण है कि शाकाहारी लोगों में इसकी कमी होने का खतरा अधिक हो सकता है। जिन लोगों ने वजन घटाने के लिए सर्जरी करवाई है उनमें विटामिन बी12 की कमी होने की आशंका अधिक होती है। शाकाहारी लोगों के लिए डेयरी उत्पाद ही इस पोषक तत्व की पूर्ति के लिए कारगर विकल्प माने जा सकते हैं।



--------------
स्रोत और संदर्भ
Vitamin B12 deficiency can be sneaky and harmful

अस्वीकरण: 
अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed