फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंखों में अजीब सा दर्द होने पर अस्पताल पहुंचा मरीज, डॉक्टर ने सर्जरी कर आंख से निकाले 20 जिंदा कीड़े

Sat, 31 Oct 2020 12:45 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 31 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Doctors Removed 20 Live Insects bye Eyes: Chinese Man Has Nearly 20 Live Worms Pulled Out From His EYE After The Parasites Lived Inside Him For A Year
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चीन में एक 60 साल के मरीज की आंख से 20 जीवित कीड़े मिले हैं। दरअसल, उस मरीज का आंखों में जलन या दर्द जैसा कुछ अजीब महसूस हो रहा था। उसे लगता था कि ऐसा थकान के कारण हो रहा होगा, लेकिन इसकी वजह कुछ और ही थी। उसकी आंख में करीब साल भर से ये कीड़े पल रहे थे। कुछ महीने पहले आंखों में अजीब सा महसूस होने पर वह चिकित्सक से मिला, जहां सर्जरी की सलाह दी गई और सर्जरी के दौरान ही उसकी आंख की पलक से कीड़ों का गुच्छा निकाला गया। ये कीड़े जिंदा थे, जिसे देख डॉक्टर भी चौंक गए। आइए जानते हैं, चिकित्सकों को भी चौंका देने वाले इस मामले के बारे में:

Doctors Removed 20 Live Insects bye Eyes: Chinese Man Has Nearly 20 Live Worms Pulled Out From His EYE After The Parasites Lived Inside Him For A Year
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, चीनी मीडिया में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरीज की आंख में करीब 12 महीने से कीड़े पल रहे थे। मरीज को जब आंखों में अजीब सा महसूस हुआ तो वह डॉक्टर के पास पहुंचा। डॉक्टर ने आंखों की जांच के दौरान देखा कि मरीज की दाईं पलक के नीचे कीड़े पल रहे थे। कीड़े गुच्छे के रूप में मौजूद थे। 

Doctors Removed 20 Live Insects bye Eyes: Chinese Man Has Nearly 20 Live Worms Pulled Out From His EYE After The Parasites Lived Inside Him For A Year
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैन नाम के इस मरीज को स्पोर्ट्स एक्टविटी का काफी शौक है। सर्जरी कर चिकित्सकों ने कीड़ों को निकाला। चिकित्सकों का कहना है कि जो कीड़े पलकों में मिले, उनमें लार्वा भी मौजूद था। उनका मानना है कि ये कीड़े मरीज की आंखों में आउटडोर वर्कआउट के दौरान पहुंचे। शुरू में उसे हल्की तकलीफ महसूस होती थी, लेकिन तकलीफ बढ़ने के बाद वह पूर्वी चीन के सूझोयू म्यूनिसिपल अस्पताल पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Doctors Removed 20 Live Insects bye Eyes: Chinese Man Has Nearly 20 Live Worms Pulled Out From His EYE After The Parasites Lived Inside Him For A Year
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

वैन ने अस्पताल में डॉक्टर को बताया कि उसे पिछले करीब एक साल से आंखों में कुछ अटका हुआ अजीब सा महसूस हो रहा है। मरीज का इलाज करने वाले डॉ. शी टिंग के मुताबिक, मरीज को शायद मक्खियों ने काटा होगा और मक्खियों के जरिए ही ये कीड़े आंखों तक पहुंचे होंगे। 

विज्ञापन
Doctors Removed 20 Live Insects bye Eyes: Chinese Man Has Nearly 20 Live Worms Pulled Out From His EYE After The Parasites Lived Inside Him For A Year
सांकेतिक तस्वीर

चिकित्सक के मुताबिक, मरीज की आंखों में पाए गए कीड़े थेलेजिया कैलीपेडा प्रजाति के हैं, जो आंखों में संक्रमण फैलाने के लिए जाने जाते हैं। आमतौर पर ये परजीवी बिल्लियों और कुत्ते में पाए जाते हैं। फिलहाल मरीज की सर्जरी सफल रही है और कीड़े निकालने के बाद मरीज अब रिकवर हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed