फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दही के साथ न करें इन चीजों का सेवन, तबीयत हो सकती है खराब

Mon, 31 May 2021 05:39 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 31 May 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
do not eat this things with curd in hindi
डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं भी नहीं होती हैं - फोटो : Social Media

Medically reviewed by Dr. Rajat Salunke

डॉ रजत सालुंके, आयुर्वेदाचार्य

अष्टविनायक क्लीनिक, भोपाल

डिग्री- बी.ए.एम.एस

अनुभव- 13 वर्ष 

गर्मी में दही हर घर में खाया जाता है क्योंकि इसके सेवन से शरीर में ठंडक बनी रहती है, साथ ही डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं भी नहीं होती हैं। दही में विटामिन बी-2, बी-12, प्रोबायोटिक तत्व, पोटैशियम आदि पाए जाते हैं लेकिन दही तब बहुत नुकसानदायक होता है जब इसका सेवन कुछ ऐसी चीजों के साथ कर लिया जाए जो इसके साथ खाने पर शरीर पचा ही नहीं पाता है। दही का सेवन हर किसी चीज के साथ नहीं किया जा सकता है। अगली स्लाइड्स से जानिए दही के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। 












 

 





 

do not eat this things with curd in hindi
अनिद्रा का शिकार होना पड़ सकता है - फोटो : Pixabay

दही और आम
गर्मियों में लोग आम भी खाते हैं और दही भी। आम की तासीर गर्म होती है जबकि दही की तासीर ठंडी होती है। दो अलग तासीर की चीजों को साथ खाने से पेट में गड़बड़ तो होती ही है, साथ ही त्वचा संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं इसलिए इन दो चीजों के सेवन के बीच कुछ अंतराल रखें। रात के समय तो गलती से भी इन्हें साथ न खाएं, आपको अनिद्रा का शिकार होना पड़ सकता है। 

do not eat this things with curd in hindi
कम से कम 2 घंटे का अंतर जरूर रखें - फोटो : पिक्साबे

दही और दूध
आयुर्वेद में दही और दूध के साथ में सेवन को लेकर कई सारे नुकसान बताए गए हैं। घर में भी बड़े-बुजुर्ग ऐसा करने से मना करते हैं। खीर बनने पर उसके साथ दही नहीं खाया जाता है या रात के समय दही खाने के बाद अचानक दूध नहीं पी सकते हैं। ऐसा करने से अपच, गैस, पेट दर्द, दस्त, बदहजमी की समस्याएं हो सकती हैं। इन दिनों के सेवन के बीच कम से कम 2 घंटे का अंतर जरूर रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
do not eat this things with curd in hindi
इसके सेवन से चर्म रोग भी हो सकता है - फोटो : Pixabay

दही और केला
दूध और केला खाने से कई सारे फायदे पहुंचते हैं लेकिन दही के साथ केला खाना ठीक नहीं होता है। यह कई लोगों को सूट नहीं हो पाता है। नाश्ते में यदि दही- केले का साथ सेवन कर लिया तो हो सकता है कि पूरा दिन बिगड़ जाए क्योंकि इससे घबराहट और उल्टी की समस्या हो सकती है। फ्रूट रायते में भी अनार, सेंब, अंगूर आदि फल डालना चाहिए लेकिन केला नहीं डालना चाहिए क्योंकि इसके सेवन से चर्म रोग भी हो सकता है। 

 

विज्ञापन
do not eat this things with curd in hindi
पाचन संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है - फोटो : Pixabay
दही और प्याज
दही के रायते के साथ सलाद खाया जाता है लेकिन यह नुकसानदायक तब साबित हो सकता है, जब आपके रायते में प्याज डला हुआ हो। इन्हें खाने से डायरिया, उल्टी, सोरायसिस, एक्जिमा, पेट में दर्द, गैस आदि समस्याएं हो सकती हैं। इन्हें साथ खाने से नुकसान इसलिए होते हैं क्योंकि प्याज की तासीर जहां गर्म होती है, वहीं दही की तासीर एकदम ठंडी है। शरीर इन्हें साथ में ग्रहण नहीं कर पाता है और पाचन संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। 

नोट- यह लेख अष्टविनायक क्लीनिक के डॉक्टर रजत सालुंके से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रजत सालुंके पिछले 13 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री करमवीर वैंकटराव तानाजी रणधीर आयुर्वेद कॉलेज, महाराष्ट्र से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed