फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आम खाने के तुरंत बाद यदि खा ली ये चीजें तो पड़ सकते हैं बीमार

Sat, 29 May 2021 04:16 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 29 May 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
do not eat this things after eating mango
आपके शरीर को ही नुकसान है - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Deepika Garg


श्रीमती दीपिका गर्ग
डाइटीशियन, आनंद वेलनेस सेंटर
डिग्री- एम.एस.सी, फूड एंड अप्लाइड न्यूट्रीशियन
अनुभव- 28 वर्ष

आम खाना गर्मी में सभी को अच्छा लगता है। कुछ लोगों को तो प्रतिदिन आम खाना पसंद होता है लेकिन आम एक ऐसा फल है जिसे कि बहुत अधिक मात्रा में आप नहीं खा सकते क्योंकि ऐसा करने से आपके शरीर को ही नुकसान है। इसके अलावा आम खाने के बाद आप किन चीजों का सेवन करने जा रहे हैं, उनकी तासीर कैसी है, इस बात का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी हो जाता है नहीं तो घर बैठे आपको कोई न कोई समस्या हो सकती है। अगली स्लाइड्स से जानिए आम के बाद किन चीजों का सेवन करना आपके लिए खड़ी कर सकता है दिक्कतें। 







 

do not eat this things after eating mango
यह काम बिल्कुल न करें - फोटो : instagram

दही
आम खाने के बाद ही यदि गर्मी के मौसम में आप कई बार दही खा लेते हैं तो ये गलती न करें क्योंकि ऐसा करने से शरीर के भीतर कार्बन डाइऑक्साइड का निर्माण हो जाता है, जो कि शरीर के लिए घातक साबित हो सकती है। साथ ही आपको बेचैनी, घबराहट जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। आम के साथ दही खाने से भी परहेज करें। विशेषकर जब बाहर जा रहे हैं तब तो यह काम बिल्कुल न करें। 

do not eat this things after eating mango
2 घंटे बाद ही आप हरी मिर्च खाने के बारे में सोचें - फोटो : amar ujala

हरी मिर्च
आम खाने के बाद हरी मिर्च का सेवन न करें। इसके अलावा न ही तली हुई मिर्च खाएं और न इसे अचार के रूप में लें। आम खाने के कम से कम 2 घंटे बाद ही आप हरी मिर्च खाने के बारे में सोचें। यदि आपने आम खाने के तुरंत बाद मिर्च खाई तो इसका बुरा असर आपके पेट पर पड़ेगा। पेट में जलन, दर्द, सूजन, भारीपन आदि आपको महसूस हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
do not eat this things after eating mango
आम मीठा फल है और करेला कड़वा - फोटो : Pixabay

करेला
आम खाने के बाद यदि भोजन में आपके यहां करेले की सब्जी बनी है तो उसका सेवन न करें क्योंकि यह काम आपको मुसीबत में डाल सकता है। आम मीठा फल है और करेला कड़वा। ऐसे में शरीर में रिएक्शन हो सकती है। रिएक्शन होने पर आपको जी मचलना, उल्टी और श्वास संबंधी दिक्कत आ सकती है इसलिए इन्हें साथ में भी न ही खाएं। ऐसा करने से आपका मुंह का स्वाद भी एकदम खराब हो सकता है। 

 

विज्ञापन
do not eat this things after eating mango
एक समय में एक ही चीज के सेवन पर ध्यान दें - फोटो : अमर उजाला
मसालेदार भोजन 
आम की तासीर पहले ही बहुत गर्म होती है, ऐसे में यदि आप इसके सेवन के बाद ऊपर से मसालेदार भोजन कर लेते हैं तब तो तय बात है कि यह आपको नुकसान पहुंचाएगा ही। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव आपके पेट पर पड़ेगा। आपके पेट में गर्मी बढ़ सकती है। इसके अलावा आपको त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान होना पड़ सकता है इसलिए एक समय में एक ही चीज के सेवन पर ध्यान दें। 
 

नोट- यह लेख आनंद वेलनेस सेंटर की डाइटीशियन दीपिका गर्ग से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। श्रीमती दीपिका गर्ग पिछले 28 सालों से इस क्षेत्र में काम कर रही हैं। उन्होंने अपनी डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, जयपुर से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed