ड्रिंक करते समय ये पांच चीजें कतई ना खाएं, जहर बन जाएंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेयरी प्रोडक्ट्स
कुछ लोग शराब के साथ पनीर या चीज़ गटक लेते हैं। यह नुकसानदायक है। हो सके तो पिज्जा या पास्ता भी शराब के साथ नहीं खाना चाहिए क्योंकि इनमें भारी मात्रा में चीज़ डाली जाती है। दरअसल, दूध से बनी चीजों में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। अगर शराब के साथ इनका सेवन करेंगे तो पचाने में बहुत मुश्किल होगी। ऐसा करने से पेट में जलन, एसिडिटी यहां तक कि उल्टियां भी हो सकती हैं। को
फ्राइड मूंगफली और काजू
आमतौर पर लोग चखना के तौर पर फ्राइड मूंगफली या काजू खाते हैं। इनमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है जिन्हें खाने के बाद भूख नहीं लगती। अगर शराब पीते वक्त आप इन्हें खाएंगे तो खाना खाने का मन नहीं करेगा। इस वजह से गैस की समस्या या कमजोरी भी हो सकती है। हैंगओवर की मुख्य वजह भी यही है।
क्या खाएं: शराब पेट में एब्जॉर्ब ना हो इसके लिए ब्रेड टोस्ट खाएं ताकि यह शराब ब्रेड में एब्जॉर्ब होकर सीधे आंत में पहुंचे और शरीर को कम नुकसान पहुंचे।
सोडा/कोल्ड ड्रिंक
अक्सर लोग शराब के साथ सोडा या कोल्ड ड्रिंक मिलाते हैं। यह गलत है क्योंकि इन्हें पीने से शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है (डीहाइड्रेशन)। शराब पीने से भी यही नुकसान होता है।
क्या मिलाएं: इसलिए शराब के साथ पानी, जूस या सिर्फ बर्फ मिलाकर ही पीएं।
चॉकलेट
चॉकलेट खाने से हमारा दिमाग रिलैक्स महसूस करता है। अगर शराब के साथ मीठे का सेवन करेंगे तो लिमिट से बाहर ड्रिंक कर लेने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हो सके तो शराब के साथ इसके सेवन से बचें।